कर्ज से मुक्ति कैसे पाएं?
क्या कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं? आसान तरीके (या फिर EMI के साथ बुढ़ापा कैसे बिताएं) “कर्ज सिर्फ जेब नहीं, दिमाग भी खाली करता है।” अगर आप सुबह उठते ही मोबाइल खोलते हैं और “EMI कट गई” का मैसेज देखकर सबसे पहले भगवान को नहीं, बैंक को याद करते हैं — तो जनाब, आप अकेले नहीं हैं। भारत में दो तरह के लोग होते हैं: 1️⃣ जिन पर कर्ज है 2️⃣ जिन पर अभी बैंक की नज़र नहीं पड़ी है क्योंकि कर्ज आजकल कोई बीमारी नहीं, लाइफस्टाइल बन चुका है। कर्ज लेना आसान होता है पर चुकाना मुश्किल, लेकिन यदि आपने समझदारी से आपातकालीन फंड बनाया है तो जीवन आसान हो सकता है। क्या आपने अपना इमर्जेंसी फंड बनाया है 3 लेयर में? Emergency fund कैसे बनाएं? 3 layer strategy कर्ज कैसे आता है? (बहुत सरल प्रक्रिया) कर्ज कभी दरवाज़ा खटखटाकर नहीं आता। वो बड़े प्यार से आता है — “सर, प्री-अप्रूव्ड लोन है… सिर्फ आपकी सैलरी देखकर… बिना कागज़… बिना सोचे… दिया जा रहा है। आप डिज़र्व करते हैं।” और हम सोचते हैं — “वाह! पहली बार किसी ने मेरी औकात पर भरोसा किया है!” बस यहीं से कहानी शुरू होती है। और आ...