संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कर्ज से मुक्ति कैसे पाएं?

चित्र
  क्या कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं? आसान तरीके  (या फिर EMI के साथ बुढ़ापा कैसे बिताएं) क्या आप भी कर्ज और EMI के जाल में फंसे हुए हैं? अगर आप सुबह उठते ही मोबाइल खोलते हैं और “EMI कट गई” का मैसेज देखकर सबसे पहले भगवान को नहीं, बैंक को याद करते हैं — तो जनाब, आप अकेले नहीं हैं। भारत में दो तरह के लोग होते हैं: 1️⃣ जिन पर कर्ज है 2️⃣ जिन पर अभी बैंक की नज़र नहीं पड़ी है क्योंकि कर्ज आजकल कोई बीमारी नहीं, लाइफस्टाइल बन चुका है। कर्ज लेना आसान होता है पर चुकाना मुश्किल, लेकिन यदि आपने समझदारी से आपातकालीन फंड बनाया है तो जीवन आसान हो सकता है। क्या आपने अपना इमर्जेंसी फंड बनाया है 3 लेयर में? Emergency fund कैसे बनाएं? 3 layer strategy कर्ज कैसे आता है? (बहुत सरल प्रक्रिया) कर्ज कभी दरवाज़ा खटखटाकर नहीं आता। वो बड़े प्यार से आता है — “सर, प्री-अप्रूव्ड लोन है… सिर्फ आपकी सैलरी देखकर… बिना कागज़… बिना सोचे… दिया जा रहा है। आप डिज़र्व करते हैं।” और हम सोचते हैं — “वाह! पहली बार किसी ने मेरी औकात पर भरोसा किया है!” बस यहीं से कहानी शुरू होती है। और आत्मसम्मान EMI में बदल जाता है। ⚡...

महंगाई से सैलरी क्यों हार जाती है?

चित्र
 आखिर महंगाई से सैलरी हार क्यों जाती है? आज की बढ़ती महंगाई में जिस अनुपात में सैलरी नहीं बढ़ती, उससे कहीं तेज़ी से खर्च बढ़ता चला जाता है। आइए समझते हैं कि मिडिल क्लास पर दबाव क्यों लगातार बढ़ता जा रहा है। क्या आपकी सैलरी भी महंगाई से हार रही है?  मिडिल क्लास हमेशा दबाव में क्यों रहता है कभी 10 रुपए में पेट भर जाता था, आज 100 रुपए में मन भी नहीं भरता। हर साल सैलरी बढ़ती है, लेकिन हर महीने लगता है — “पैसा पहले ज़्यादा चलता था।” तो सवाल सीधा है 👇 क्या सैलरी कमजोर है या महंगाई बहुत तेज़? सच ये है कि… महंगाई सैलरी को दौड़ में हरा नहीं रही, हमारी आदतें उसे मौका दे रही हैं। 😐 क्या आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और आपके कुछ सवाल हैं?, तो इस पर विस्तृत लेख देखें। म्यूचुअल फंड के 13 सवाल जो हर निवेशक पूछता है 1️⃣ सैलरी सीधी चढ़ती है, महंगाई सीढ़ियाँ कूदती है रोजमर्रा की चीजें इतनी महंगी क्यों हो गई हैं? सैलरी बढ़ती है साल में एक बार। महंगाई बढ़ती है रोज़ — दूध, सब्ज़ी, स्कूल फ़ीस, मोबाइल रिचार्ज, EMI… आपको 8–10% की बढ़कर सैलरी मिली, लेकिन खर्च 15–20% चुपचाप बढ़ गया। नतीजा? सैलरी...

म्यूचुअल फंड में निवेश ? लक्ष्य बिना इक्विटी तो पछताना तय!

चित्र
  म्यूचुअल फंड में निवेश करना है? इक्विटी में करें या डेट फंड में! SIP कर रहे हो… लेकिन क्यों? लक्ष्य तय किए बिना SIP शुरू कर दी? “म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं? और इक्विटी न समझी तो पछताना तय!” अगर ये लाइन पढ़कर आपको लगा – “अरे यार, इतना भी क्या खतरा है?” तो जनाब… असली खतरा तो यहीं से शुरू होता है। क्योंकि भारत में 80% लोग SIP तो शुरू कर देते हैं, पर लक्ष्य क्या है   पता नहीं। कितने साल निवेश करना है — पता नहीं। कितना पैसा आखिर में चाहिए — पता नहीं। और फिर कहते हैं… “देखेंगे आगे क्या होता है।” निवेश बिना लक्ष्य के वैसा ही है जैसे शादी तो कर ली पर किससे की, क्यों की, भविष्य क्या है — कुछ भी पता नहीं! और फिर जब पोर्टफोलियो में उतार–चढ़ाव आता है तो लोग कहते हैं — “हे भगवान, ये क्या हो गया!” 😱 भाई साहब, भगवान भी सोच रहा होता है — “लक्ष्य तय कर लेते तो आज वित्तीय झटका लगने की नौबत नहीं आती।” फिर तो आपका पोर्टफोलियो भगवान भरोसे ही है — और अगर भगवान भी व्यस्त हुए तो सर्वनाश तय है!** “अगर आप म्यूचुअल फंड की basic समझ चाहते हैं तो पहले यह जरूर पढ़ें…” 👉म्यूचुअल फंड क्या है?...

Asset Allocation क्या है: अमीर लोग पैसे को कैसे बाँटते हैं?

चित्र
 Asset Allocation कैसे करें?: पैसे को बांटने का सही तरीका (आम आदमी क्यों हर बार गलत जगह फँस जाता है ) पैसा कहाँ लगाएं? सही एसेट एलोकेशन ही निवेश की पहली समझ है। अमीर लोग पैसा “लगाते” नहीं हैं, वो पहले पैसा बाँटते हैं — फिर पैसा अपने आप काम करता है।   पैसा है… फिर भी सुकून क्यों नहीं? सीन बहुत कॉमन है 👇 ⚡ बोनस मिल गया ⚡ PF से पैसा निकला ⚡ जमीन बेच दी ⚡ या सालों की बचत इकट्ठी हो गई अब घर में बहस शुरू... 👩‍🦰 “FD कर दो, सुरक्षित रहेगा” 👨‍🦱 “शेयर में डालो, सब बढ़ रहा है” 🧑‍🦳 “सोना ले लो, कभी धोखा नहीं देता” 📱 WhatsApp अंकल...  “एक बढ़िया स्टॉक है… पूरा पैसा डाल दो चार गुना रिटर्न मिलेगा!"🤨 और तुम बीच में सोचते हो — “ आख़िर करूँ क्या?” यहीं से एंट्री होती है असली समझ की 👇 👉 Asset Allocation(निवेश का बंटवारा)  Asset Allocation क्या है? (बिल्कुल देसी भाषा मे) सब एक जगह? यही गलती नुकसान की सबसे बड़ी वजह बनती है। Asset Allocation का मतलब है:  अपने सारे पैसे को एक जगह ठूंसने की बजाय, अलग–अलग जगह समझदारी से बाँटना। जैसे थाली में खाना... सिर्फ रोटी खाओगे तो मज़ा ...