एक्टिव इनकम बनाम पैसिव इनकम: फर्क, फायदे और सही तरीके

 एक्टिव इनकम बनाम पैसिव इनकम: फर्क, फायदे और सही तरीके 

हेलो दोस्तों! 

हर किसी को अपने परिवार का पालन पोषण करने और एक अच्छा जीवन जीने कि चाहत अवश्य होती है, लेकिन आज कि भीड़ भाड़ भरी दुनिया में नौकरी कि तलाश में भटकते नव युवक और बिज़नेस चलने या न चलने कि आशंका से ग्रसित किंकर्तव्यविमूढ़ अवस्था में युवा देश के हर कोने में देखने को अवश्य मिल जाएंगे। लेकिन इन सब के बीच भी अवसरों कि कमी नहीं है बस देखने का नजरिया हमें बदलना होगा। 🧐

active vs passive income kya hai hindi comparison guide
कमाई के दो रास्ते: मेहनत से कमाओ या सिस्टम से कमाने दो

पैसा कमाने के दो रास्ते होते हैं, एक जहां तुम पैसे के पीछे भागते हो और दूसरा जहां पैसा तुम्हारे पीछे भागता है।

अब सवाल ये है कि तुम कौन सा रास्ता चुनते हो।🤔

आज हम इसी पैसे के खेल को और गहराई से लेकिन मजेदार अंदाज में समझेंगे।

तो चलो कॉफी उठाओ। और जान लो कि तुम्हारा पैसा तुम्हारा नौकर कब बनेगा।😂

कमाई के इन साधनों को हम मुख्यतः दो वर्गों में बांटते हैं जिसमे पहला एक्टिव इनकम और दूसरा पैसिव इनकम है। 

यूं तो मैं मानता हूं कि एक तीसरा साधन भी है जिसे मैं पैतृक इनकम कहता हूं, पर उसके लिए आपको किसी धनाढ्य या अरबपति के घर में पैदा होना होगा जो कि हमारे हाथ में नही है। ये कुछ चुनिंदा लोगों कि किस्मत में ही है।😜

1️⃣ एक्टिव इनकम क्या है ?

एक्टिव इनकम को हम शुद्ध हिंदी में निश्चित आय कहते हैं, जो हमें प्रतिदिन या प्रतिमाह अपनी सेवाएं देने के फलस्वरूप वेतन या मेहनताने के रूप में प्राप्त होता है। चाहे आप आम मज़दूर हो, क्लर्क हो या किसी प्रतिष्ठित पद पर बैठे अधिकारी। 

बिजनेस मैन भी इसी श्रेणी में आते हैं, चाहे वो किसी कंपनी का संचालन कर रहे हो या गल्ले पर बैठकर दुकान चला रहे हो। उन्हें भी अपने मासिक लागत, खर्च का हिसाब लगाकर उससे अपना मासिक खर्च निकालना होता है। नौकरी पेशा व्यक्ति और बिज़नेस मैन व्यक्ति में फर्क सिर्फ उनके कार्य पद्वति का होता है।

active income job time based earning work stress hindi
Active income में समय ही आपकी कमाई की सीमा तय करता है

सीधा सीधा कहें तो एक्टिव इनकम तुम्हे रोजमर्रा कि दौड़ में तो रखती है पर वित्तीय आजादी नहीं देती।😰

2️⃣ पैसिव इनकम क्या है 

पैसिव इनकम एक्टिव इनकम से बिल्कुल भिन्न होता है। पैसिव इनकम वो है जो आप अपना एक्टिव इनकम जारी रखते हुए अन्य मार्गों से बिना सक्रिय भागीदारी के अर्जित करते हैं। 

इसमें आय विभिन्न मार्गों से आय अर्जित की जा सकती है। पैसिव इनकम का सबसे रोचक पहलू यह है कि पैसा तुम्हारे लिए काम करता है चाहे तुम सो रहे हो या कहीं घूम रहे हो। आप अगर चाहो तो एक साथ पैसिव इनकम के कई द्वार खोल सकते हो या या कहें कि कई मार्गों से धन अर्जित कर सकते हैं।💵💴 

SEBI की आधिकारिक वेबसाइट लिंक

और अधिक जानकारी के लिए SEBI कि आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर पढ़ सकते हैं।

3️⃣ एक्टिव इनकम और पैसिव इनकम में अन्तर 

passive income financial freedom income sources hindi
जब पैसा खुद काम करने लगे, तभी असली आज़ादी शुरू होती है

🥇  एक्टिव इनकम के लिए आप रोज मेहनत करते हो जबकि पैसिव इनकम के लिए आपको शुरुआत में तो मेहनत करनी पड़ेगी पर बाद में बिना मेहनत या थोड़ी मेहनत मात्र से धन अर्जित कर सकते हैं।

🥇  एक्टिव इनकम के लिए आप प्रतिदिन पूर्व निर्धारित समय देते हैं जबकि पैसिव इनकम में आप अपने बचे हुए समय में से नाम मात्र का समय देकर भी अच्छी इनकम बना सकते हैं।

🥇  एक्टिव इनकम में पैसिव इनकम कि अपेक्षा रिस्क बहुत कम होता है पर पैसिव इनकम में शुरुआती रिस्क होने के बावजूद आपको लम्बे समय में बड़ा धन एकत्रित करने में सहायक हो सकता है।

🥇  एक्टिव इनकम में आपको प्रतिदिन या प्रतिमाह वेतन मिलता है पर पैसिव इनकम में आपको दीर्घकालिक दृष्टि रखनी होगी।

4️⃣ क्या सिर्फ एक्टिव इनकम से गुजारा हो सकता है ?

हां, हो सकता है लेकिन सिर्फ गुजारा। 😝

☀️ अगर तुम्हारी नौकरी चली गई तो इनकम ठप्प।

☀️ क्लाइंट नहीं मिला तो इनकम खत्म।

☀️ अगर हेल्थ में दिक्कत आ गई तो भी इनकम शून्य।

☀️ अगर महंगाई के अनुरूप सैलरी नहीं बढ़ी तो।

5️⃣ पैसिव इनकम शुरू कैसे करें ?

अब असली सवाल ये आता है कि पैसिव इनकम कैसे और कहां से शुरू करें। यहां कुछ आसान भारतीय परिदृश्यों के आधार पर बेहतरीन तरीके है जिनमें से - 

💶  म्यूचुअल फंड 

हर माह एक निश्चित राशि जैसे 1000 या 2000 रुपए लम्बे समय (10-15 साल) तक डालते रहना।

💶  रियल स्टेट 

अपनी प्रॉपर्टी या घर का एक हिस्सा जो आप उपयोग नहीं करते, किराए पर दें। किराए के पैसे पैसिव इनकम का अच्छा जरिया है।

💶  ब्लॉगिंग/ यूट्यूब 

20वीं सदी का सबसे प्रचलित और प्रभावी तरीका जिसमें एक बार मेहनत और सालों तक कमाई।

Adsense, sponsorship, affiliate इन सब के जरिए अच्छी कमाई हो सकती है।

💶  ई बुक/ डिजिटल प्रोडक्ट 

अगर तुम्हारे पास स्किल है तो तुम उसे ऑनलाइन ई बुक या कोर्स बनाकर बेचो। एक बार बनाओ और मामूली फेर बदल के बाद बार बार बेचो।

💶  स्टॉक्स

कुछ ऐसे शेयर लो जो हर साल मुनाफे साथ साथ डिविडेंट भी देते हो। कई कंपनियां तो 3- 5%  या इससे अधिक तक का डिविडेंट देती हैं, साथ ही मुनाफा अलग।

💶  क्रिप्टो करेंसी 

क्रिप्टो करेंसी के बाजार में विभिन्न प्रकार के कॉइन उपलब्ध हैं जो मार्केट कि उछाल पर कई गुना तक रिटर्न देने कि क्षमता रखता है पर पैसा डुबाने कि भी उतनी ही संभावना बनी रहती है। जिससे बहुत ही ज्यादा खतरा बना रहता है क्योंकि ये शेयर बाजार कि तरह रेगुलेटेड नहीं होता। इसलिए क्रिप्टो में निवेश सोच समझ कर ही करें, उतना ही पैसा निवेश करें जितना पैसा डूबने से आपको फर्क न पड़े।

SIP करना चाहते हैं ? तो पैसे को भी अनुशासन सिखाएं!

SIP करना चाहते हैं तो पैसे को भी अनुशासन सिखाएं


6️⃣ रियल लाइफ उदाहरण 

मान लीजिए 

आप और आपका दोस्त गप्पू 

आप दोनों की सैलरी 40000/ रुपए प्रति माह है और आप हर महीन अपनी पूरी सैलरी खर्च कर देते हैं जबकि आपका दोस्त गप्पू अपनी सैलरी में से 5000/ रुपए प्रति माह म्यूचुअल फंड (SIP) में डालता है और शेष खर्च कर देता है।

दस साल बाद - 

आपकी बचत - हाथी का अंडा अर्थात 0 (शून्य)

गप्पू कि बचत - 12 लाख+ (अगर 12% का रिटर्न मान लें।)

अब सोचों कि गप्पू समझदार या आप, गप्पू मौज करेगा या आप।🤑

7️⃣ गलतियां 

गलतियां लोगों से तब होती है जब हम सिर्फ - 

💮 एक्टिव इनकम के भरोसे बैठे रहते हैं।

💮 जल्दी रिटर्न कि उम्मीद करते हैं या सीधे शब्दों में  कहूं तो लालची हो जाते हैं।

💮 बिना ज्ञान के ज्ञानी बन जाते हैं और निवेश करते हैं।

💮 धैर्य नहीं रखते और जल्दी घबरा जाते हैं।

💮 बिना मेहनत के टिप्स के भरोसे बैठे रहते हैं।

असल में पैसिव इनकम एक पेड़ कि तरह है, जहां पहले पेड़ लगाओ, समय पर पानी दो, इंतजार करो फिर फल खुद ब खुद आयेगा।

इसलिए सदैव अपने पैसों का सही asset allocation करना भी जरूरी है 

Asset allocation क्या है: अमीर लोग पैसे को कैसे बांटते हैं?

Asset allocation क्या है और कैसे करें


8️⃣ समझदारी 

financial freedom growth smart investing success hindi
सही रणनीति से कमाई आपको आर्थिक आज़ादी तक ले जाती है

जो समझदारी से काम लेता है वो मिक्स रणनीति अपनाता है। अर्थात दोनों का संगम। 👉👈

एक्टिव इनकम तुम्हारी आज कि जरूरतें पूरी करता है जबकि पैसिव इनकम तुम्हे भविष्य में चैन से जीने कि आजादी देगा।

सिर्फ आज में इतना करो कि एक्टिव इनकम से कमाओ उसका एक हिस्सा पैसिव इनकम बनाने में लगाओ। आगे चल कर यही तुम्हारे लिए काम करेगा या ये कहें तो गलत नहीं है कि ये तुम्हारा सहारा बनेगा, कोई और बने या न बने। 🫂

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. एक्टिव इनकम क्या है?

A: वह इनकम जो आप सीधे अपने समय और मेहनत के बदले में कमाते हैं, जैसे नौकरी या फ्रीलांसिंग।

Q2. पैसिव इनकम क्या है?

A: वह इनकम जो आप एक बार सेटअप करके लगातार प्राप्त कर सकते हैं, जैसे म्यूचुअल फंड डिविडेंड, रियल एस्टेट रेंट।

Q3. क्या दोनों की जरूरत है?

A: हाँ, एक्टिव इनकम से रोज़मर्रा खर्च और निवेश होता है, पैसिव इनकम से वित्तीय स्वतंत्रता आती है।

Q4. पैसिव इनकम शुरू करने का सही तरीका क्या है?

A: 1) पहले एक्टिव इनकम सुनिश्चित करें, 2) छोटे निवेश से शुरू करें, 3) नियमित रूप से रिव्यू करें, 4) लंबी अवधि के लिए योजना बनाएं।

Q5. फायदे क्या हैं?

A: वित्तीय सुरक्षा, समय की स्वतंत्रता, और आपात स्थिति

 में आर्थिक मदद।

9️⃣ निष्कर्ष  💬

💐 अगर तुम सोचते हो कि किसी तरह जिंदगी कट जाए तो एक्टिव इनकम ठीक है।

💐 अगर तुम चाहते हो कि जीवन में पैसों कि चिंता से आजादी चाहिए, जीवन में सुकून हो तो मेरी समझ में एक्टिव इनकम पर निर्भर रहना मूर्खता ही है।

क्योंकि मेरा सोचना है कि - 

          एक्टिव इनकम से जियो।

          पैसिव इनकम से आगे बढ़ो।

बोनस मिल गया और लंपसम निवेश करना है तो पहले रुको! 

Lumpsum निवेश करना है तो पहले रुको


      🌟 अगली पोस्ट कि झलक 🌟

कई लोग सोचते हैं कि बस कुछ पैसे लगाओ और नींद में पैसा बरसेगा । लेकिन ऐसा होता नहीं है ! असली कहानी थोड़ी अलग है।

अगली पोस्ट में हम बात करेंगे कि "पैसिव इनकम कि रणनीति बनाने से पहले क्या करें और क्या न करें ?"

पढ़ना मत भूलिएगा - और कमेंट बॉक्स में पैसिव इनकम पर अपने विचार जरूर साझा करें।📝

अगर आपने हमारी पिछली पोस्ट " पैसों का खेल: बचाओ बढ़ाओ और हंसते हंसते सीखो " नहीं पढ़ी है तो जरूर पढ़ें।

 पैसे का खेल: बचाओ बढ़ाओ और हंसते हंसते सीखो

पैसिव इनकम बनाने से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें।

पैसिव इनकम बनाने से पहले ध्यान में रखें ये जरूरी बातें

म्यूचुअल फंड क्या है? वो सच जो बैंक वाले आपको नहीं बताते।

म्यूचुअल फंड क्या है ?

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

अपनी राय नीचे कमेंट में लिखें ।

लोकप्रिय लेख

पैसे को मैनेज करना कैसे सीखें?

40+ के बाद निवेश और बचत कैसे शुरू करें? SIP, FD, Emergency Fund

इक्विटी म्यूचुअल फंड: 7 बातें सीख लो, नहीं तो पैसा कहेगा 'टाटा बाय बाय'

पैसे का खेल: बचाओ, बढ़ाओ और हंसते-हंसते सीखो! 💸😎

Asset Allocation क्या है: अमीर लोग पैसे को कैसे बाँटते हैं?