SIP शुरू करना चाहते हैं ? तो पैसे को भी अनुशासन सिखाएं!
अनुशासित SIP करना क्यों जरूरी है?
![]() |
| “गुल्लक में गिरा हर सिक्का, भविष्य की नींव है।” |
दोस्त, सच बताऊँ?
पैसा अपने आप कभी नहीं बढ़ता। और अगर बढ़ता भी है तो… इतनी धीरे-धीरे कि लगता है जैसे पैसा सो रहा है और अलार्म भी नहीं बज रहा! 😅
लेकिन जब आप उसे अनुशासन सिखाते हैं मतलब SIP शुरू करते हैं,
तब पैसा भी कहता है:
“ठीक है मालिक… अब से मैं रोज़ जिम जाऊँगा और खुद को बढ़ाऊँगा!” 💪😆
यही SIP है —
नियमित निवेश, शांत दिमाग, और समय से दोस्ती!
आज इस लेख में SIP को ऐसी भाषा में समझेंगे कि आपकी दादी भी पढ़ें तो बोल दें:
“अरे वाह… इतना आसान था!”
"वैसे भी तकिए के नीचे रखा पैसा तो ब्याज देता नहीं है!" 🤣
चलिए शुरू करते हैं।
SIP क्या है? (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान)
पैसे को नशा नहीं, अनुशासन सिखाने का तरीका सबसे आसान भाषा में:
👉 हर महीने थोड़ी-थोड़ी निश्चित राशि एक म्यूचुअल फंड में लगाना SIP कहलाता है।
जैसे:
⚡ मोबाइल रिचार्ज हर महीने होता है
⚡ दूध हर दिन आता है
⚡ EMI हर महीने खट से कट जाती है
वैसे ही 500 रुपए, 1000 रुपए, 2000 रुपए या 50000 रुपए… जो भी आप तय करें, वही रकम अपने आप निवेश हो जाती है।
अरे भाई, पैसा भी इंसान की तरह है —
अगर नियत का पक्का नहीं होगा तो कभी बड़ा नहीं होगा। 😆
SIP वही नियत बनाती है।
“अगर आप म्यूचुअल फंड को गहराई से समझना चाहते हैं, तो यह लेख भी पढ़ें —‘म्यूचुअल फंड क्या है? बैंक वाले जो नहीं बताते।’”
✔ म्यूचुअल फंड क्या है?
![]() |
| “जो प्लान करता है, वही आगे निकलता है।” |
लोग SIP क्यों करते हैं? और क्यों करना चाहिए?
जिस तरह रोज़-रोज़ जिम जाने से शरीर फिट होता है, उसी तरह हर महीने SIP करने से पैसा फिट होता है।
मुख्य फायदे:
1. बाजार ऊपर-नीचे? SIP कहती है — “मुझे क्या!”
आपका मूड बदल सकता है,
बॉस बदल सकता है,
सरकार बदल सकती है… 😜
लेकिन SIP तय तारीख पर पैसा लगाती ही है। यही अनुशासन आपको करोड़पति बना सकता है।
2. औसत लागत घटाती है
जब भाव सस्ते हों तो ज्यादा यूनिट मिलती हैं।
जब भाव महंगे हों तो कम यूनिट मिलती हैं।
पर कुल मिलाकर आपकी औसत लागत बहुत कम हो जाती है। यही कारण है कि 10–15 साल में SIP का रिटर्न FD को धूल चटा देता है। 📈😄
3. बड़ी रकम की जरूरत नहीं
100 - 500 रुपए में भी SIP शुरू हो सकती है। अभी से शुरू कर दी तो पैसा बोलता है:
"बंदा कुछ बनना चाहता है,
इसमें लगन भी है और धैर्य भी
मैं भी कंपाउंडिंग में इसकी मदद करूंगा।"
4. लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न
कंपाउंडिंग का जादू यही है कि धीरे-धीरे पैसा पहाड़ बन जाता है। आप सोते रहो और पैसा दिन रात खुद काम करे —
यही है SIP का असली दांव! 💰
SIP कैसे काम करती है?
मान लीजिए आपने 2000 रुपए की SIP लगा दी।
जनवरी: बाजार गिरा → ज्यादा यूनिट
फरवरी: बाजार और गिरा → और ज्यादा यूनिट
मार्च: हल्का बढ़ा → कम यूनिट
अप्रैल: फिर गिरा → फिर ज्यादा यूनिट
मतलब SIP हमेशा सस्ते में ज्यादा और महंगे में कम खरीदती है। बाज़ार चाहे जैसे नाचे, SIP अपनी धुन में चलती रहती है। जैसे आपकी जिंदगी में बहुत लोग आए और गए…
लेकिन EMI और SIP कड़क अनुशासन से चलती रही। 😂
SIP कितनी रखनी चाहिए?
लोग पूछते हैं:
“कितनी SIP करें?”
मैं कहता हूँ:
“जितना आपकी जेब बोले या जब बजट बोले कि बस कर भाई, मेरे लिए भी कुछ रहने दे!” 😅
लेकिन एक सही तरीका है:
1️⃣ 50-30-20 नियम अनुपात में
50% खर्च (राशन, बिजली, पानी, फीस आदि)
30% लाइफस्टाइल (मौज करो)
20% निवेश SIP, RD, PPF, FD, आदि
इन 20% में से कम से कम 10–15% सिर्फ SIP रखें।
यानी अगर आपकी आय 40,000 रुपए है:
8,000- 9000 रुपए कि SIP और बाकी निवेश
2️⃣ वेतन के आधार पर SIP का सही अनुपात
अगर आपकी सैलरी -
20,000–30,000 रुपए
👉 4000–6000 रुपए SIP
अगर सैलरी 30,000–50,000 रुपए
👉 6000–10000 रुपए SIP
अगर सैलरी 50,000–80,000 रुपए
👉 10000–16,000 रुपए SIP
अगर सैलरी 1 लाख रुपए +
👉 20,000–25,000 रुपए SIP
याद रखें:
SIP कम होना नहीं… शुरू न करना बड़ी गलती है।
3️⃣ आयु आधारित अनुपात
जितनी उम्र कम, उतनी इक्विटी अधिक।
25 वर्ष → 80% इक्विटी + 20% डेट
35 वर्ष → 70% इक्विटी + 30% डेट
45 वर्ष → 60% इक्विटी + 40% डेट
50+ → 50% इक्विटी + 50% डेट
4️⃣ जोखिम क्षमता आधारित अनुपात
ऊँचा जोखिम पसंद → 80% इक्विटी
मध्यम जोखिम → 60–70% इक्विटी
कम जोखिम → 40–50% इक्विटी
5️⃣ लक्ष्य अवधि आधारित अनुपात
10 वर्ष से अधिक → 80–90% इक्विटी
5–10 वर्ष → 60–70% इक्विटी
3–5 वर्ष → 40–50% इक्विटी
3 वर्ष से कम → SIP न करें, सिर्फ लिक्विड/डेट फंड रखें।
"अपने आप पर इतना एहसान मत कर भाई!" 🤣
अर्थात सही asset allocation बहुत जरूरी है, सही asset allocation कैसे करें 👇
Asset allocation क्या है और कैसे करें
SIP कितनी अवधि के लिए करें?
SIP का असर तभी दिखता है जब समय मिले।
1 साल → कोई खास फर्क नहीं
3 साल → थोड़ा फायदा
5 साल → शानदार शुरुआत
10 साल → पैसा कहेगा “बॉस, सलाम!” 🫡
15–20 साल → करोड़पति क्लब में स्वागत 😎
SIP एक पेड़ है। बीज आज डालते हैं, फल 10 - 15 वर्षों बाद आता है।
पौधा लगाकर दुसरे ही दिन फल कि उम्मीद करना बेईमानी है।
SIP के बेहतरीन फायदे
![]() |
| “समय + अनुशासन = ऊपर जाता हुआ ग्राफ” |
✔ अनुशासन बनाती है
✔ बड़े लक्ष्य पूरे करती है
✔ जोखिम कम करती है
✔ औसत लागत घटाती है
✔ लंबे समय में जबरदस्त रिटर्न देती है
✔ पैसे को आपके लिए काम करना सिखाती है
और सबसे बड़ा फायदा—
आपको अमीर बनने की आदत डालती है। 🤑
SIP किन लोगों के लिए जरूरी है?
💐 पहली बार निवेश करने वाले
💐 हर महीने बचत करने वाले
💐 कम जोखिम चाहने वाले
💐 नौकरीपेशा लोग
💐 वे लोग जो बाजार टाइमिंग नहीं करना चाहते
💐 भविष्य के बड़े लक्ष्यों वाले
(घर, बच्चे की पढ़ाई, रिटायरमेंट आदि)
अगर आप भी इनमें से एक हैं —
"SIP आपका सबसे सच्चा दोस्त है।"
SIP में कौन-कौन सी गलतियाँ नहीं करनी चाहिए?
“SIP ज्यादातर इक्विटी फंड में की जाती है। इक्विटी फंड को समझने के लिए यह लेख पढ़ें —‘इक्विटी म्यूचुअल फंड: 7 बातें सीख लो…’”
✔ इक्विटी MF 7 बातें
इक्विटी म्यूचुअल फंड की 7 बातें सीख लो
![]() |
| “हर गिरावट एक सबक है, बस समझने की देर है।” |
1. बीच में SIP रोक देना
बाजार गिरा तो घबराहट
नौकरी में तनाव तो घबराहट
घर में खर्च बढ़ा तो घबराहट
अरे! यहां तक कि रात को कुत्ता रोया तो घबराहट
SIP रोक दी @
सीधा नुकसान।❤️🩹
2. सिर्फ 1–2 साल में परिणाम चाहना
SIP कुकिंग नहीं है कि 5 मिनट में नूडल तैयार हो जाएगा। 😆
ये धीमी आँच का खाना है। समय तो लगेगा...
3. गलत फंड चुन लेना
सबसे बड़ी गलती यही है।
गलत फंड मतलब गलत रिटर्न।
4. लक्ष्य तय न करना
लक्ष्य तय करें:
🏡 घर
🚘 कार
🏫 शिक्षा
⛱️ रिटायरमेंट
🩺 आपातकालीन फंड
लक्ष्य तय होने से SIP स्वतः मजबूत बनती है।
5. गलत जानकारी
🌱 गलत या अधूरी जानकारी
🌱 यूट्यूब पर फर्जी खबर देखकर फैसला लेना
समाज में आज भी म्यूचुअल फंड के बारे में बहुत से लोगों में मिथ्या जानकारी और डर है, ऐसे लोगों कि सलाह पर नहीं बल्कि खुद के शोध पर भरोसा करें।
वैसे तो आपसे जलने वाले भी आपको कहेंगे और आपका मजाक उड़ाएंगे कि "देखो, चला मुरारी करोड़पति बनने।" पर जिस दिन आप सफल हो गए, यही आपसे टिप मांगने आयेंगे।
और अधिक जानकारी के लिए पढ़े SEBI कि आधिकारिक वेबसाइट लिंक
SIP कैसे शुरू करें?
👉 वैध KYC
👉 ऐप डाउनलोड करें (Groww, Zerodha, Kuvera आदि)
👉 एक अच्छा फंड चुनें
👉 राशि तय करें
👉 तारीख चुनें
👉 Auto-debit चालू करें
👉 बस,हो गया काम! 😎
अब पैसा अपने आप आपके भविष्य को सुनहरा बनाएगा।
SIP के लिए कौन-कौन से फंड अच्छे हैं?
सबसे सरल सुझाव:
शुरुआती निवेशकों के लिए 🧒
🌱 कम जोखिम वालों के लिए
✔ लार्ज कैप फंड
✔ मल्टी कैप फंड
✔ इंडेक्स फंड (Nifty 50)
🌱 मध्यम जोखिम वालों के लिए
✔ Large & Mid Cap
✔ Flexi Cap
🌱 लंबी अवधि वालों के लिए
✔ Mid Cap
✔ Small Cap (सिर्फ 10+ साल)
लंबी अवधि वाला सब हजम कर लेता है। 😂
SIP बनाम Lumpsum
कब और किसके लिए फायदेमंद ?
तुलना SIP लंपसम
जोखिम जोखिम कम ज्यादा
कब नियमित रूप से बाजार गिरने पर
जिसके लिए नौकरीपेशा जिनके पास बड़ी
रकम हो
लाभ अनुशासन और सही समय पर
औसत लागत बड़ा फायदा
दोनों अच्छे हैं —
पर SIP हर किसी के लिए बेहतर शुरुआत है।
"SIP करते रहो और अतिरिक्त धन आने पर उसी में Lumpsum कर दो।"
गिरते बाजार में STP कैसे आपके निवेश को डूबने से बचाता है?
मेरे विचार
दोस्तों, मैंने निवेश की दुनिया में एक बात बहुत गहराई से सीखी है।—
"पैसा तभी बढ़ता है जब हम उसे बढ़ने का समय और अनुशासन दोनों देते हैं।"
हर कोई अमीर बनना चाहता है, पर हर कोई नियमित निवेश नहीं करना चाहता। यहीं पर SIP आपकी असली परीक्षा लेती है।
👉 कभी बाजार गिरता है
👉 कभी न्यूज चिल्लाती है
👉 कभी मन डगमगाता है
👉 कभी खर्च बढ़ जाता है
लेकिन जो व्यक्ति इन सबके बावजूद महीने की तय तारीख पर SIP चलने देता है वही 5–10 साल बाद मुस्कुराता हुआ कहता है:
“अरे यह तो मेरे जीवन का सबसे सही निर्णय था।”
मेरी सलाह बहुत सरल है।:
✔ छोटा शुरू करें, पर शुरू जरूर करें।
✔ निरंतरता रखें—यह SIP की आत्मा है।
✔ बाजार को छोड़ें… समय को साथ रखें।
✔ और सबसे ज़रूरी—दूसरों की बातों पर नहीं, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
याद रखें:
“SIP धीरे-धीरे अमीर बनाती है।, लेकिन गारंटी के साथ बनाती है… अगर आप बीच में भागे नहीं।”
आंकड़ों के मुताबिक 90% लोग SIP बीच में ही बंद कर देते हैं।
FAQ: SIP से जुड़े सबसे आम सवाल
1. क्या 500 रुपए से भी SIP शुरू हो सकती है?
हाँ, भारत में 100 रुपए और 500 रुपए से भी SIP शुरू की जा सकती है।
सबसे महत्वपूर्ण शुरुआत है, रकम नहीं।
2. क्या SIP रोक देने से नुकसान होता है?
हाँ। बाजार गिरने पर SIP रोक देना सबसे बड़ी गलती है। इसी समय सबसे ज्यादा यूनिट मिलती हैं और दीर्घकाल में सबसे ज्यादा लाभ मिलता है।
3. क्या SIP में पैसा पूरी तरह सुरक्षित है?
नहीं, क्योंकि SIP इक्विटी/डेब्ट फंड में लगती है। लेकिन लंबे समय में जोखिम बहुत कम हो जाता है और रिटर्न स्थिर होता है।
4. SIP या Lumpsum—कौन बेहतर है?
शुरुआती लोगों और नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए SIP सबसे बेहतर विकल्प है। अगर अचानक बड़ी रकम मिले तब Lumpsum उपयोग में लें।
5. क्या SIP कभी बंद कर सकते हैं?
हाँ, किसी भी समय बिना जुर्माने के बंद की जा सकती है। लेकिन बेवजह रोकना नुकसानदायक है।
6. कितने फंड में SIP करनी चाहिए?
शुरुआत में 2- 3 फंड ही काफी हैं। ज्यादा फंड मतलब ज्यादा उलझन और कम नियंत्रण।
7. क्या SIP हर महीने एक ही तारीख को करनी पड़ती है?
नहीं, आप अपनी सुविधानुसार कोई भी तारीख चुन सकते हैं। Auto-debit से सारा काम खुद होता है।
8. क्या SIP शॉर्ट टर्म के लिए सही है?
नहीं। 3 साल से कम अवधि के लिए SIP का benefit बहुत कम होता है। 5–15 साल सबसे बेहतरीन परिणाम देते हैं।
9. SIP का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
अनुशासन + कंपाउंडिंग + औसत लागत
यही तीन चीज़ें आपको करोड़पति बना सकती हैं।
10. क्या हर उम्र में SIP जरूरी है?
हाँ, लेकिन अनुपात अलग होता है।
उम्र जितनी कम → इक्विटी उतनी ज्यादा
उम्र ज्यादा → सुरक्षित फंड (लार्ज कैप/डेट) ज्यादा
निष्कर्ष:
पैसा भी अनुशासन सीखता है , बस सिखाने वाला चाहिए! SIP कोई जादू नहीं, लेकिन धीरे-धीरे आपका जीवन जरूर बदल सकती है।
जैसे पौधा एक दिन पेड़ बनकर फल देता है।
![]() |
| “जैसे छोटा पौधा रोज़ थोड़ा-थोड़ा बढ़ता है, वैसे ही SIP में अनुशासन से पैसा भी समय के साथ बड़ा बनता है।” |
✔ कम पैसे से शुरुआत
✔ बिना तनाव
✔ कम जोखिम
✔ ज्यादा स्थिरता
✔ समय के साथ बड़ी संपत्ति
और सबसे बड़ा फायदा—
आप अमीर बनने लगते हैं, बिना अमीरों वाली आदतें अपनाए। इसलिए…
**“SIP शुरू करना चाहते हैं?
तो चलिए, "पैसे को भी अनुशासन सिखाते हैं!”**
आज ही शुरू करें!—
कल आपको खुद पर गर्व होगा। 😊
🔥अगले पोस्ट कि झलक 🔥
“बोनस मिला, लंपसम लगाना है? पहले रुको और समझो!”
अरे भाई, बोनस मिलते ही कई लोग ऐसे दौड़ते हैं जैसे किसी ने “रिटर्न का सेल ऑफर” लगा दिया हो! 😆
लेकिन ज़रा ठहरिए…
बाजार हर वक्त निवेश के मूड में नहीं होता।
कब लंपसम करना चाहिए?
कब बिल्कुल नहीं करना चाहिए?
कौन-सा समय देता है सबसे मजबूत रिटर्न?
और बोनस को कहाँ-कहाँ बाँटना चाहिए ताकि भविष्य भी सुरक्षित रहे और दिल भी खुश?
अगले लेख में हम बताएँगे—
✔ लंपसम के 3 स्वर्णिम नियम
✔ बाजार की चाल समझने के आसान तरीके
✔ बोनस को “बोनस” की तरह रखने का सही तरीका
✔ और वो गलतियाँ जो 90% लोग करते हैं (आप मत करना!)
अगर आपके हाथ में अभी-अभी बोनस आया है…
तो अगला लेख आपकी जेब को गलत फैसले से बचा सकता है! 💰⚠️
तैयार रहिए—अगले पोस्ट में पूरी कहानी खुलने वाली है। 😉
अब आपकी बारी!
👇 कमेंट में बताइए —
SIP शुरू करने का आपका सबसे बड़ा डर क्या है?
आपके विचार और अनुभव साझा करें।
अगर लेख पसंद आया हो —
शेयर करें… किसी का भविष्य संवर सकता है। 🙏😄
“अगर आप निवेश, म्यूचुअल फंड और शेयर बाज़ार को गहराई से समझना चाहते हैं,
तो नीचे दिए गए मेरे लोकप्रिय लेख जरूर पढ़ें—
कम शब्दों में आपकी समझ कई गुना बढ़ जाएगी!”🙂↕️👇
“अगर आप वित्तीय आधार मजबूत करना चाहते हैं, तो पहले यह लेख जरूर पढ़ें — ‘पैसे का खेल: बचाओ बढ़ाओ और हंसते-हंसते सीखो’।
पैसे का खेल: बचाओ बढ़ाओ और हंसते हंसते सीखो
✔ पैसे का खेल
“अगर आप Passive Income और Active Income को समझना चाहते हैं, तो यह लेख पढ़ें —
‘एक्टिव इनकम vs पैसिव इनकम: फर्क, फायदे और सही तरीका।’”
✔ Active vs Passive Income
“निवेश शुरू करने से पहले यह लेख जरूर पढ़ें —
‘पैसिव इनकम बनाने से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें’
ताकि गलतियों से बच सकें।”
पैसिव इनकम बनाने से पहले ध्यान में रखें ये जरूरी बातें





🙏🏻💐
जवाब देंहटाएं