संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

NAV क्या है और कैसे मिलता है? Mutual Fund में NAV की पूरी जानकारी

चित्र
सच्चाई तो ये है कि हम हों या आप, हर व्यक्ति म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने से पहले क्या सोचते हैं या यूं कहें कि Mutual Fund में पैसा लगाने के बाद निवेशक सबसे पहले क्या देखता है? NAV ! “Mutual Fund सब्जी मंडी नहीं है—कम NAV देखकर Fund को सस्ता मत समझिए।” और फिर शुरू होता है असली ज्ञान.... “भाई, मेरे Fund की NAV 50 रुपए है और दूसरे Fund की 500 रुपए। अपना वाला तो सस्ता है। 500 रुपए वाला तो बहुत महंगा होगा!” बस यहीं से Mutual Fund का गणित छोड़कर सब्जी मंडी वाला गणित शुरू हो जाता है। 20 रुपए किलो वाला आलू सस्ता है, 100 रुपए किलो वाला महंगा है यह बात आलू पर तो लागू हो सकती है, लेकिन Mutual Fund की NAV पर नहीं। तो आखिर NAV क्या है? कैसे निकलती है? निवेश करने पर कौन-सी NAV मिलती है? और क्या कम NAV वाला Mutual Fund सस्ता होता है? आइए बिना वित्तीय ज्ञान का चश्मा लगाए इसे समझते हैं। NAV क्या है? NAV का पूरा नाम है Net Asset Value आसान भाषा में कहें तो Mutual Fund की एक Unit की उस समय की कीमत को NAV कहते हैं। लेकिन यह कीमत ऐसे ही हवा में तय नहीं होती। Mutual Fund Scheme ने आपके और दूसरे निवेशकों से ...

म्यूचुअल फंड का भूत, भविष्य और वर्तमान: कैसा है?

चित्र
पुरानी डायरी का अगला पन्ना क्या कहता है? म्यूचुअल फंड का नाम सुनते ही दो तरह के लोग मिलते हैं। एक वो जिन्होंने SIP शुरू कर रखी है और हर महीने पैसे कटते देखकर खुद को Warren Buffett का दूर का रिश्तेदार समझने लगे हैं। दूसरे वो हैं जो बाजार 10% गिरते ही मोबाइल लेकर बैठ जाते हैं—“भाई, SIP बंद कर दूं क्या?” और मजेदार बात यह है कि दोनों एक ही आदमी भी हो सकता है। बाजार चढ़ा तो वही आदमी कहेगा “इक्विटी में लंबी अवधि का पैसा बनता है।” लेकिन अगर बाजार गिरा तो कहेगा “मुझे तो पहले से पता था, शेयर बाजार जुआ है।” यही म्यूचुअल फंड की असली कहानी है। समस्या हमेशा म्यूचुअल फंड में नहीं होती। कई बार समस्या उस आदमी में होती है जो 5, 000 रुपए की SIP शुरू करते समय 15 साल का सपना देखता है और पांच महीने बाद अपने पोर्टफोलियो में 500-700 रुपए कम देखकर अपना पूरा भविष्य ही बदल देता है। लेकिन सवाल फिर भी जायज है कि म्यूचुअल फंड आखिर आया कहां से? आज कहां खड़ा है? और आने वाले समय में इसका क्या होगा? चलिए थोड़ा पीछे चलते हैं। क्योंकि म्यूचुअल फंड का भूत भी कम दिलचस्प नहीं है। म्यूचुअल फंड का भूत: जब निवेश का मतलब FD औ...

Mutual Fund और शेयर पर Tax व Charges: कितना पैसा बचेगा?

चित्र
निवेश का Return जितना जरूरी है, Tax और Charges के बाद बचने वाला पैसा उससे भी ज्यादा जरूरी है। शेयर खरीदना हो या Mutual Fund में SIP शुरू करनी हो, आजकल यह काम इतना आसान हो गया है कि मोबाइल खोलिए, कुछ क्लिक कीजिए और निवेश शुरू। लेकिन असली कहानी तब शुरू होती है जब निवेश बेचकर पैसा निकालने की बारी आती है। तब पता चलता है कि कमाई की पूरी थाली आपकी नहीं है। उसमें Tax भी बैठा है, Charges भी बैठे हैं और कुछ खर्च ऐसे हैं जो इतने चुपचाप आते हैं कि पता तब चलता है जब हिसाब लगाया जाता है। यानी... निवेश करना आसान है, लेकिन निवेश से वास्तव में कितना पैसा आपके पास बचेगा, यह समझना थोड़ा जरूरी है। क्योंकि 1 लाख रुपए  का निवेश 1.20 लाख रुपए हो गया, इसका मतलब यह नहीं कि आपके हाथ में पूरे 20,000 रुपए का मुनाफा आ गया। कहीं Tax है, कहीं Expense Ratio है, कहीं Exit Load है और शेयर बाजार में STT, Brokerage, GST और दूसरे charges भी अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आते हैं। तो आइए आज निवेश की इसी दूसरी तस्वीर को समझते हैं। Mutual Fund और शेयर पर Tax और Charges समझना क्यों जरूरी है? निवेश करते समय हम अक्सर एक ही ...

गिरते बाजार में SIP जारी रखें या निवेश बढ़ाएं?

चित्र
बाजार की गिरावट डर भी लाती है और अवसर भी। फर्क सिर्फ नजरिए का होता है। सुबह-सुबह मोबाइल उठाया। आदत से मजबूर होकर सबसे पहले Mutual Fund ऐप खोल लिया। स्क्रीन पर हर तरफ लाल रंग ही लाल रंग। ऐसा लग रहा था जैसे बाजार ने हरा रंग इस्तेमाल करने की कसम ही छोड़ दी हो। Portfolio देखकर दिल की धड़कन थोड़ी तेज हुई, माथे पर हल्का पसीना आया और उंगली सीधे YouTube पर चली गई। वहाँ पहले से ही वीडियो तैयार थे—" Market Crash! अब क्या करें?", "SIP तुरंत बंद करें!", "इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट!"। उधर WhatsApp यूनिवर्सिटी वाले चाचा का मैसेज भी आ गया—"मैं तो पहले ही कह रहा था, बाजार अब खत्म है।" बस, इतना सुनना था कि कई निवेशकों का आत्मविश्वास Sensex से भी तेज नीचे आ गया। सच कहूँ तो बाजार से ज्यादा तेज अगर कुछ गिरता है, तो वह है हमारा आत्मविश्वास। सुबह तक जो निवेशक खुद को " Long Term Investor " बताते हैं, वही शाम तक Google पर खोज रहे होते हैं—"Mutual Fund बेचने का सही समय"। और अगर किसी दोस्त ने फोन करके कह दिया, "भाई, मैंने तो सब बेच दिया", तो...