Emergency Fund कैसे बनाएं? Complete Guide in Hindi
क्या आपके बजट में आपातकालीन फंड है?
“आर्थिक सुरक्षा किस्मत से नहीं, तैयारी से मिलती है।”“Emergency” शब्द सुनते ही दिल क्यों धड़कता है?
👉 “भाई, किसी से उधार मिल जाएगा क्या?”
👉 “क्रेडिट कार्ड है ना… बाद में देखेंगे।”
👉 “FD तोड़ दूँ क्या?”
👉 "ऐन टाइम पर ही पैसा क्यों खत्म हो जाता है?"
अगर ये सभी बातें आपके दिमाग में आती हैं! —
तो बधाई हो 🎉
आपके Emergency Fund ने अभी जन्म ही नहीं लिया है। हम बजट बनाते समय Netflix, Swiggy, EMI और SIP का कॉलम बना लेते हैं, लेकिन “मुसीबत के समय का पैसा” — ये हमेशा देखेंगे , सोचेंगे या अगले महीने से पक्का करूंगा वाले मोड में रहता है।
और फिर जब असली मुसीबत आती है तो हमारा बजट कहता है —
“मैं तो सिर्फ तुम्हारी सोच में था, असली जिंदगी में तुमने इसका कोई प्रावधान ही नहीं किया तो मैं कहां से दूं।”
ये समस्या सिर्फ आपकी नहीं है भारत में 80% से अधिक लोगों के द्वारा इमर्जेंसी फंड बनाया ही नहीं जाता और बाद में हम सरकार और व्यवस्था को कोसते हैं।
स्मार्ट मनी मैनेजमेंट के तरीके
Emergency Fund क्या होता है?
“आपकी बचत, आपके परिवार की ताकत।”Emergency Fund का सीधा मतलब -
📌 वो पैसा जो सिर्फ और सिर्फ आपातकाल के लिए रखा जाता है।
📌 न निवेश के लिए
📌 न शॉपिंग के लिए
📌 न छुट्टी मनाने के लिए
यह वित्तीय oxygen cylinder है जो ज़रूरत पड़े तो जान बचाता है, बाकी समय चुपचाप पड़ा रहता है।
Emergency Fund की तीन परतें (3-Layer Strategy)
बहुत से लोग सिर्फ एक फंड बनाते हैं — और खुद को राकेश झुनझुनवाला समझने लगते हैं। असल में Emergency Fund भी थाली की तरह होता है सिर्फ एक कटोरी से काम नहीं चलता।
1️⃣ प्राइमरी इमर्जेंसी फंड (Core Fund)
ये आपका सबसे पहला और जरूरी सुरक्षा कवच है।
✔ 6 महीने के खर्च के बराबर का पैसा ।
✔ job loss / medical emergency / major crisis के लिए।
✔ safe और liquid जगह पर ही रखें।
कहाँ रखें?
Liquid fund
Sweep FD
👉 ये पैसा रोज “देखने के लिए” नहीं होता,
👉 ये “बचने के लिए” ही होता है।
2️⃣ Secondary Emergency Fund
ये आपका support system है।
जब बड़ी इमरजेंसी आती है तो पूरा बोझ प्राइमरी इमर्जेंसी फंड पर नहीं पड़ता।
✔ 3–6 महीने के खर्च के बराबर
✔ अलग जगह रखा हुआ
✔ जरूरत पर तुरंत निकाल सको
कहाँ रखें?
FD में
Conservative debt fund में
अलग बैंक account में
3️⃣ लिक्विड कैश (मिनी इमर्जेंसी फंड)
ये daily life के छोटे मोटे झटकों से उबारने के लिए है।
उदाहरण:
🥇 अचानक यात्रा पर जाना पड़ जाए
🥇 छोटी medical need आ जाए
🥇 घर का अचानक आया खर्च
🥇 गाड़ी पंक्चर हो गई तो
🥇 या परिवार में अचानक कोई फंक्शन आ गया
✔ 1 महीने का खर्च या कम से कम उसके आधे के बराबर होना चाहिए।
✔ कुछ cash और कुछ savings account में
इससे आपका बड़ा emergency fund बार-बार टूटने से बचता है।
सबसे बड़ा सवाल — क्या आपके बजट में Emergency Fund है?
अगर आपका बजट ऐसा है:
खर्च
हाँ
EMI
✅
SIP
✅
Shopping
✅
Subscriptions
✅
Emergency Fund
❌
तो ये आपका बजट नहीं बल्कि आपने इमर्जेंसी फंड के नाम पर मजाक बना रखा है।
Emergency Fund बनाने की सही शुरुआत
“अनुशासन ही आर्थिक मजबूती की कुंजी है।”बहुत लोग सोचते हैं की—
“पहले 6 महीने का फंड बनाऊँगा, तभी शुरू करूँगा।” और फिर… शुरू ही नहीं करते।
सही तरीका: शुरुआत में
✔ Step 1 → 5,000 – 10,000 रुपए (Mini fund)
✔ Step 2 → 1 महीने का खर्च
✔ Step 3 → 3 महीने
✔ Step 4 → 6 महीने
छोटी शुरुआत की सफलता ही बड़े लक्ष्य के पूर्ति की प्रेरणा देती है।
तीन असली जीवन के उदाहरण
🧑💼 उदाहरण 1: नौकरीपेशा व्यक्ति
राहुल की salary 40,000 रुपए और मासिक खर्च 30,000 रुपए, उसने क्या किया?
5,000 रुपए प्रति माह से शुरुआत की और 12 महीने में 60,000 रुपए और 3 साल में 1.8 लाख रुपए जमा किए, जब कंपनी बंद हुई या नौकरी गई तो बाकी लोग दलदल में थे पर राहुल आपातकालीन फंड की नाव पर था और नए नौकरी की तलाश में था।
क्यों?
क्योंकि उसके पास समय खरीदने का पैसा था।
👨👩👧 उदाहरण 2: परिवार वाला व्यक्ति
मासिक खर्च 50,000 रुपए
रणनीति क्या है:
Primary fund → 3 लाख रूपए
Secondary fund → 1.5 लाख रुपए
Liquid cash → 50,000 रुपए
जब medical emergency आई —
❌न loan
❌न credit card
❌न रिश्तेदारों के सामने हाथ फैलाना
ये होता है वित्तीय आत्म सम्मान।
EMI और कर्ज से आजादी कैसे पाएं
🧑🎓 उदाहरण 3: शुरुआती कमाई वाला
Income कम थी लेकिन उसने नियम बनाया:
👉 जो भी income आए पहले 10% emergency fund में।
2 साल में 0 से 80,000 रुपए तक पहुंच गया।
Amount छोटा था पर confidence बहुत बड़ा।
सबसे बड़ी गलतियाँ
❌ Emergency fund को निवेश बना देना।
“इससे भी return कमाना चाहिए?” - बिल्कुल नहीं।
इसका काम return देना नहीं बल्कि मुसीबत में आपको बचाना है।
❌ बार-बार निकाल लेना
“भाई फोन लेना था… बाद में डाल देंगे”
Emergency fund अगर बार-बार टूट रहा है तो वो आपातकालीन fund है ही नहीं। बल्कि shopping wallet है।
❌ एक ही जगह रखना
सारा पैसा एक FD में रखना गलत तरीका है बल्कि कई टुकड़ों में रखो ताकि जितनी जरूरत हो उतना ही निकालना पड़े।
“बेहतर है पहले से तैयार रहें।”कितना Emergency Fund होना चाहिए?
स्थिति Emergency Fund
Single 6 महीने
Married 9 महीने
Self-employed 12 महीने
Emergency Fund तो बना लिया पर क्या 3 भागों में बांटा है?
ये बहुत important सवाल है। क्योंकि इमर्जेंसी फंड सिर्फ बनाना काफी नहीं है बल्कि सही तरीके से बनाना जरूरी है।
क्या आपका fund:
✔ structured है?
✔ अलग-अलग जगह रखा है?
✔ आसानी से मिल सकता है?
अगर नहीं, तो आपने fund नहीं बनाया, बस फंड के नाम पर अपने आप को धोखा दिया है। क्योंकि
Primary Fund → Survival के लिए
Secondary Fund → Support है
Mini Fund → (Shock Absorber) आधार है
मासिक बजट कैसे बनाएं (50/30/20 रूल के साथ)
बजट: आपातकालीन फंड पहले और बाद में
पहले कैसा होना चाहिए?
टोटल आमदनी
- राशन
- बच्चे की शिक्षा
- इंश्योरेंस
- आपातकालीन फंड (प्राइमरी और सेकेंडरी)
- निवेश
- अन्य खर्च (मोबाइल रिचार्ज, बिल, पेट्रोल इत्यादि)
- लिक्विड कैश
- मनोरंजन/ पार्टी
बाद में कैसा होना चाहिए?
टोटल आमदनी
- राशन
- बच्चे की शिक्षा
- इंश्योरेंस
- निवेश
- अन्य खर्च
- लिक्विड कैश
- मनोरंजन/ पार्टी
- अतिरिक्त पैसा (आपके वित्तीय आजादी की निशानी है।)
अतिरिक्त पैसे को आप जैसे चाहो खर्च कर सकते हैं पर समझदारी से खर्च करने से दीर्घकाल तक वित्तीय आजादी का आनन्द ले सकते हैं।
Emergency Fund बनाने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी कमाई किस तरह की है। इसलिए पहले जानिए Active Income और Passive Income में अंतर समझें।
Active Income और Passive Income में अंतर समझें
आपातकालीन फंड बनाम इंश्योरेंस
दोनों अलग हैं। अगर दूसरे शब्दों मे कहें तो ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
Emergency Fund Insurance
छोटे-मध्यम खर्च बड़े खर्च
तुरंत पैसा claim के बाद पैसा
आपका नियंत्रण कंपनी का प्रक्रिया
अगर आपने दोनों कर रखा है तो दोनों का मिश्रण आपको अतिरिक्त सुरक्षा कवच प्रदान करता है।
कटु सत्य 😄
हम क्या करते हैं:
📱 25,000 का मोबाइल — “ज़रूरी था”
🍕 हर weekend order — “मानसिक शांति के लिए जरूरी था”
🎬 OTT subscription — “अरे! 100 - 200 रुपए का ही तो है।”
लेकिन जब 50,000 रुपए emergency fund की बात आती है —
तो हम कहते हैं
“इतना पैसा तो बचता ही नहीं…”
सच तो ये है कि ना बचाने वाले के लिए लाख रुपए में भी नहीं बचेगा और बचाने वाले 100 रुपए में भी एक रुपए बचा ही लेते हैं।
और ये भी की कि हम आपातकालीन फंड को प्राथमिकता ही नहीं बनाते। उसकी असली वैल्यू जरूरत पड़ने पर ही समझ में आती है।
Emergency Fund बनाने का सामान्य तरीका
गलत तरीका
आमदनी में से खर्च निकालने के बाद जो बचा उसमें से बचत ❌
सही तरीका
आमदनी में से बचत हटाने के बाद जो बचा वो हमारा खर्च ✅
जैसे:
आमदनी अगर 50,000 रुपए है
तो Emergency fund 5,000 रुपए
अब खर्च 45,000 रुपए
मेरे विचार
Emergency fund:
✔ आपको job change की आजादी देता है
✔ मानसिक और आर्थिक तनाव कम करता है
✔ निवेश को बचाता है
✔ रिश्तों में इज्जत बनाए रखता है
यह सिर्फ पैसा नहीं आपका mental peace fund है। जो आपको गर्व से जीने की राह तो दिखाता ही है साथ में मानसिक शांति भी देता है।
“बचत वह नहीं जो महीने के अंत में बचे, बचत वह है जिसे महीने की शुरुआत में बचा लिया जाए —क्योंकि मुसीबत कभी आपकी सैलरी, दिन या महीना देखकर नहीं आती।”
(यह लेख केवल शैक्षणिक उद्देश्य से है। निवेश या वित्तीय निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।)
निष्कर्ष
अगर आपके पास:
✔ Budget है
✔ SIP है
तो अगला कदम Emergency Fund है। और अगर emergency fund नहीं है तो आपकी पूरी वित्तीय स्थिति एक बिना सीट बेल्ट और बिना एयरबैग की कार जैसी है।
अब क्या करें?
आज ही:
☑ एक अलग खाता खोलिए
☑ 5,000 रुपए प्रति माह डालिए
☑ नाम रखिए — “केवल मुसीबत के लिए”
बस — आपका वित्तीय जीवन बदलना शुरू।
शुरू किया की नहीं या अभी भी सोच ही रहे हैं की आपातकालीन फंड बनाएं या नहीं या अगले महीने से बनायेंगे। कमेंट में जरूर बताना और दूसरे महापुरुषों को भी शेयर करना जिन्होंने अब तक नहीं बनाया है शायद उनका ही कुछ भला हो जाए। 😂
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1️⃣ Emergency Fund क्या होता है?
Emergency Fund वह पैसा है जो सिर्फ आपातकालीन स्थिति जैसे मेडिकल इमरजेंसी, नौकरी छूटना या अचानक बड़े खर्च के लिए अलग रखा जाता है। इसे निवेश या शॉपिंग के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
2️⃣ Emergency Fund कितना होना चाहिए?
सामान्यतः 6 महीने के खर्च के बराबर फंड रखना चाहिए।
अगर आप शादीशुदा हैं तो 9 महीने और self-employed हैं तो 12 महीने का खर्च सुरक्षित रखना बेहतर होता है।
3️⃣ Emergency Fund कहाँ रखें?
Emergency Fund को सुरक्षित और आसानी से निकालने योग्य जगह पर रखें जैसे:
Liquid Fund
Sweep FD
Savings Account
Short-term FD
इसे शेयर मार्केट या जोखिम वाले निवेश में नहीं रखना चाहिए।
4️⃣ क्या Emergency Fund और Insurance एक ही चीज है?
नहीं।
Emergency Fund छोटे और मध्यम खर्चों के लिए तुरंत उपलब्ध पैसा है, जबकि Insurance बड़े खर्चों के लिए होता है और क्लेम प्रक्रिया के बाद पैसा मिलता है।
5️⃣ Emergency Fund की शुरुआत कैसे करें?
शुरुआत छोटे लक्ष्य से करें:
पहले 5,000–10,000 रुपए
फिर 1 महीने का खर्च
धीरे-धीरे 3 से 6 महीने का फंड तैयार करें
नियम बनाएं — “आमदनी आए तो पहले बचत में जाए।”
6️⃣ क्या कम आय में भी Emergency Fund बन सकता है?
हाँ। कम आय में भी 10% नियम अपनाकर Emergency Fund बनाया जा सकता है। नियमित और अनुशासित बचत ही असली कुंजी है।
🔥अगले पोस्ट कि झलक
"शेयर बाजार से डरते हैं?
तो आइए डर को भी निवेश करना सिखाएं"
क्या ये चंद मुट्ठी भर लोगों ही निवेश कर सकते हैं? नहीं, हम और आप जैसे आम इंसान भी कर सकते हैं।
बस जरूरत है तो सही ज्ञान अर्जित करने की और सही रणनीति बनाने की।
अगले पोस्ट में हम समझेंगे
शेयर बाजार कैसे काम करता है, कीमतें क्यों गिरती–बढ़ती हैं और आम निवेशक सबसे ज़्यादा कहाँ गलती करता है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपनी राय नीचे कमेंट में लिखें ।