Intraday Trading क्या है? फायदे, नुकसान और सही तरीका


Intraday Trading क्या है? तेज़ कमाई का सपना या तेज़ नुकसान का जाल

An Indian man buying and selling stocks within the same day showing basic concept of intraday trading
Intraday trading क्या है और इसमें एक दिन में ट्रेड कैसे होता है?


अगर आपने कभी शेयर बाजार की दुनिया में कदम रखा है तो 

किसी न किसी ने जरूर कहा होगा।

“भाई Intraday करो… रोज़ पैसा बनता है।”

यह वही सलाह है जो अक्सर वही लोग देते हैं जिनकी कल ही पूँजी आधी हुई होती है।😭

Intraday Trading सुनने में बड़ी शानदार लगती है। सुबह बाजार खुला, आपने शेयर खरीदा, दोपहर तक बेच दिया, और शाम को दोस्तों के सामने चाय के साथ घोषणा करते हैं।

“आज मार्केट से जबर्दस्त मुनाफा निकाला है।”

लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग होती है। क्योंकि Intraday Trading शेयर बाजार का वही हिस्सा है जहाँ लोग पैसा कमाने से ज्यादा जल्दी पैसा खोना सीखते हैं।

इस लेख में हम समझेंगे

💐 Intraday Trading क्या है

💐 यह कैसे काम करती है

💐 broker 5× पैसा क्यों देता है

💐 3:30 pm का नियम क्या है

💐 और क्यों कई लोग इसमें जल्दी फँस जाते हैं।

Intraday Trading क्या है?

Intraday Trading का मतलब है एक ही दिन में शेयर खरीदना और उसी दिन बेच देना। सीधा सीधा बोलूं तो -

⚡सुबह खरीदा

⚡दोपहर में बेचा

⚡शाम तक सौदा खत्म

यहाँ शेयर घर नहीं ले जाते और रात को चैन से सोते हैं।।

Investment में आप शेयर खरीदकर महीनों या सालों रखते हैं। लेकिन Intraday में शेयर सिर्फ कुछ मिनट या कुछ घंटे के मेहमान होते हैं।

सरल भाषा में कहें तो Investment शादी जैसा और Intraday Trading झटपट मंगनी जैसा है।🤣

लेकिन किसी भी प्रकार का निवेश शुरू करने से पहले अपना मासिक बजट जरूर बनाएं और निवेश के लिए निर्धारित रकम का ही उपयोग करें।

मासिक बजट कैसे बनाएं? 50/30/20 रूल के साथ

Intraday Trading कैसे काम करती है?

A simple explanation of intraday trading showing buy in morning and sell in evening with price movement
Intraday trading कैसे काम करता है, आसान भाषा में समझें

अब देखते हैं कि इसका असली सिस्टम क्या है। शुद्ध हिंदी में

 😜

जब बाजार खुलता है

भारतीय शेयर बाजार सुबह 9:15 AM पर खुलता है। यही समय है जब Intraday traders अपने लैपटॉप, मोबाइल और उम्मीदों के साथ बैठ जाते हैं।

कुछ लोग chart देख रहे होते हैं कुछ indicator और कुछ सिर्फ किस्मत।

शेयर खरीदना

मान लो आपने किसी कंपनी का शेयर 100 रुपए पर खरीदा। अगर वह 102 रुपए हो गया तो आपने बेच दिया। 2 रुपए का फायदा।

सुनने में छोटा लगता है, लेकिन Intraday में लोग quantity बड़ी रखते हैं, इसलिए फायदा बड़ा लग सकता है।

उसी दिन शेयर बेचना जरूरी

Intraday का सबसे बड़ा नियम यही है कि शेयर उसी दिन बेचना पड़ता है।

अगर आपने नहीं बेचा तो कई broker 3:20–3:30 pm के बीच अपने आप position square off कर देते हैं।

क्योंकि Intraday में शेयर असल में आपके पास आते ही नहीं। यह सिर्फ दिन भर का सौदा होता है।

3:30 PM का नियम क्या है?

यह Intraday Trading का सबसे महत्वपूर्ण नियम है।

भारतीय शेयर बाजार 3:30 pm पर बंद हो जाता है। इसलिए Intraday trader को उससे पहले अपनी position बंद करनी होती है। और अगर आप भूल गए तो broker खुद बेच देगा।

और कभी-कभी extra charge भी लगा देगा इसलिए कई traders के लिए 3:20 pm के बाद का समय panic zone बन जाता है।

Broker 5× पैसा क्यों देता है?

अब आते हैं Intraday Trading के सबसे खतरनाक आकर्षण पर।

Broker जैसे:

⚡Groww

⚡Zerodha

⚡Upstox

⚡Angel One

अक्सर Intraday में आपको 5× तक margin देते हैं।

जैसे, अगर आपके पास 10,000 रुपए हैं तो आप 50,000 रुपए तक का trade कर सकते हैं। पहली बार सुनने में यह बहुत शानदार लगता है। लेकिन असल में यही वह जगह है जहाँ असली खेल शुरू होता है।

Margin Trading का असली मतलब

Broker आपको यह पैसा उधार देता है। और वह जानता है की अगर profit हुआ तो trader खुश अगर loss हुआ तो trader की जेब से पैसा जाएगा Broker को बस brokerage और charges मिलते रहते हैं।

इसलिए कई बार कहा जाता है की 

“Intraday में trader और market लड़ते हैं…

और broker बीच में बैठकर popcorn खाता है।”

लोग Intraday Trading क्यों करते हैं?

A comparison showing profit and loss in intraday trading with simple price movement and trader emotions
Intraday trading में पैसा बनता है या नुकसान होता है?



इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं।

जल्दी पैसा कमाने का सपना

कई लोगों को लगता है की 

“नौकरी में तो सालों लगते हैं…

Intraday में रोज़ कमाई हो सकती है।”

यही सोच बहुत लोगों को Intraday में खींच लाती है।

कम पूंजी से बड़ा trade

Margin मिलने की वजह से लोग सोचते हैं की 

“थोड़े पैसे से बड़ा खेल खेलने में हर्ज ही क्या है।”

लेकिन अक्सर यह थोड़े पैसे से बड़ा नुकसान बन जाता है।

रोज़ excitement

Intraday Trading में रोज़ action होता है।

🌱 लाल और हरे candle

🌱 तेज़ उतार-चढ़ाव

🌱 हर मिनट फैसला

कुछ लोगों को यह financial activity से ज्यादा वीडियो गेम जैसा लगता है।

Intraday Trading के फायदे

अब थोड़ा संतुलन भी जरूरी है।

Overnight risk नहीं

🌱 Investment में रात भर market risk रहता है।

🌱 Intraday में position उसी दिन खत्म हो जाती है।

Liquidity ज्यादा

Intraday में बड़े-बड़े volume होते हैं। इसलिए entry और exit जल्दी हो जाती है।

कम पूंजी से शुरुआत

Margin की वजह से छोटे capital से भी trade शुरू किया जा सकता है।

लेकिन याद रखो की Margin तलवार की तरह है। सही इस्तेमाल किया तो फायदा…

गलत किया तो तगड़ा चोट।

Intraday Trading के जोखिम

An Indian beginner trader looking concerned while watching stock price fluctuations during intraday trading
Intraday trading में कितना जोखिम होता है?


बाजार बहुत तेज चलता है

Intraday में price सेकंडों में बदलता है। जो trader धीमा हुआ वह नुकसान में।

भावनात्मक फैसले

Intraday में दो भावनाएँ सबसे ज्यादा नुकसान करती हैं:

लालच, डर और market इन दोनों से खेलना अच्छी तरह जानता है।

अनुभव की जरूरत

Intraday Trading शुरुआती लोगों का खेल नहीं है। यह वही चीज है जिसे लोग बिना सीखे शुरू करते हैं और फिर कहते हैं की 

“Market manipulation है।”

शेयर बाजार में trading जोखिम भरी हो सकती है। इस बारे में Securities and Exchange Board of India भी समय-समय पर निवेशकों को सावधान करता है।

SEBI की आधिकारिक वेबसाइट लिंक

नए लोग Intraday में कौन-सी गलतियाँ करते हैं?

पूरी पूंजी लगा देना

कई नए trader सोचते हैं की 

“आज बड़ा trade करेंगे।”

और यही trade उन्हें कई दिनों तक market से दूर कर देता है।

Stop Loss न लगाना

Stop Loss trader की seat belt है।

"Stop Loss का मतलब है वह कीमत जहाँ आप अपना घाटा स्वीकार करके मार्केट से बाहर निकल जाते हैं, ताकि पूरी पूंजी खत्म न हो।"

लेकिन बहुत लोग इसे ignore करते हैं। और फिर market उन्हें याद दिलाता है कि seat belt क्यों जरूरी थी।

YouTube tips पर भरोसा

हर दिन इंटरनेट पर नए guru पैदा होते हैं। Thumbnail में लिखा होता है की ...

“5000 रुपए को 5 लाख रुपए बनाओ”

लेकिन असलियत में वह वीडियो बनाने वाला आपकी भावना और जिज्ञासा का फायदा उठाकर YouTube से कमाता है, market से नहीं।

क्या नए निवेशकों को Intraday करनी चाहिए?

A beginner thinking whether to start intraday trading with focus on risk and learning
क्या नए निवेशकों को intraday trading करनी चाहिए?



सीधा जवाब: जल्दी नहीं।

अगर आप अभी शेयर बाजार सीख रहे हैं तो-

⚡पहले investment समझो

⚡risk management सीखो

⚡market behaviour देखो

Intraday Trading वैसी ही है जैसे तैरना सीखे बिना नदी में कूद जाना। कुछ लोग पार कर लेते हैं लेकिन ज़्यादातर लोग बीच में हाथ-पैर मारते रहते हैं।

सबसे जरूरी बात ये है कि Intraday करने से पहले अगर आपको नहीं पता की शेयर बाजार कैसे काम करता है तो पहले वो सीखें।

शेयर बाजार क्या है beginners guide

Intraday Trading के लिए जरूरी बातें

Risk Management

एक trade में पूरी पूंजी मत लगाओ।

Stop Loss

हर trade में Stop Loss लगाओ।

Discipline

Market में भावनाओं से ज्यादा discipline काम आता है।

निष्कर्ष

Intraday Trading सुनने में बहुत आकर्षक लगती है।

⚡ जल्दी पैसा

⚡ रोज़ trading

⚡ excitement

लेकिन इसके पीछे सच्चाई यह है कि Intraday Trading आसान नहीं है। यह एक skill है जो समय, अनुभव और discipline मांगती है।

अगर आप शेयर बाजार में नए हैं तो पहले investment और risk management सीखना ज्यादा समझदारी है।

अगर आपकी वित्तीय नींव मजबूत नहीं है तो market में टिकना भी मुश्किल हो सकता है।

👉 Emergency fund कैसे बनाएं? Complete guide in Hindi

यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्य से लिखा गया है। शेयर बाजार और Intraday Trading में जोखिम होता है। किसी भी निवेश या ट्रेडिंग निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।

बहुत लोग Intraday को F &O समझ कर करते हैं और कुछ इसके विपरीत, कहीं आप उन परम ज्ञानियों में से तो नहीं है ?  कमेंट में जरूर बताना।  🤣

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q - Intraday Trading में कितना पैसा चाहिए?

तकनीकी रूप से कुछ हजार रुपये से भी शुरू किया जा सकता है। लेकिन बेहतर है कि आप risk समझकर ही शुरुआत करें।

Q - क्या Intraday Trading से रोज़ पैसा कमाया जा सकता है?

कुछ experienced trader ऐसा कर लेते हैं। लेकिन अधिकांश लोगों के लिए यह लगातार संभव नहीं होता।

Q - Intraday Trading में margin क्या होता है?

Margin वह सुविधा है जिसमें broker आपको आपकी पूंजी से कई गुना बड़ा trade करने की अनुमति देता है।

Q - क्या Intraday Trading सुरक्षित है?

यह investment से ज्यादा risky होती है। इसलिए नए लोगों को सावधानी से कदम रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें

👉 पैसे को मैनेज करना कैसे सीखें? आसान तरीके

👉 MTF क्या है? फायदे, नुकसान और intraday से फर्क

👉 Asset allocation क्या है और कैसे करें?


👉 SIP करना चाहते हैं तो पैसे को भी अनुशासन सिखाएं

अगले लेख की झलक

अगर Intraday Trading आपको तेज़ लगती है तो अगला स्तर उससे भी ज्यादा खतरनाक है।

वह है:

Futures & Options (F&O)

जहाँ छोटे price movement भी बड़े profit या बड़े नुकसान में बदल सकते हैं।

अगले लेख में हम समझेंगे:

🌟 F&O क्या है?

🌟 लोग इसमें क्यों फँस जाते हैं?

🌟 और क्यों SEBI बार-बार चेतावनी देता है?


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय लेख

पैसे को मैनेज करना कैसे सीखें?

40+ के बाद निवेश और बचत कैसे शुरू करें? SIP, FD, Emergency Fund

इक्विटी म्यूचुअल फंड: 7 बातें सीख लो, नहीं तो पैसा कहेगा 'टाटा बाय बाय'

पैसे का खेल: बचाओ, बढ़ाओ और हंसते-हंसते सीखो! 💸😎

Asset Allocation क्या है: अमीर लोग पैसे को कैसे बाँटते हैं?