₹1000 या ₹5000 SIP: 10–20 साल में कितना पैसा बनेगा?
🤔 निवेश की दुनिया का सबसे लोकप्रिय बहाना
![]() |
| क्या छोटी SIP भी बड़ा फंड बना सकती है? तुलना करके समझिए। |
भारत में दो तरह के निवेशक पाए जाते हैं।
पहले वो जो हर महीने 1000 रुपए कि SIP करने की सोचते हैं... लेकिन शुरू नहीं करते।
और दूसरे वो जो 5000 रुपए कि SIP करने की सोचते हैं... लेकिन वो भी शुरू नहीं करते। 😄
रकम अलग होती है...
लेकिन बहाना लगभग एक जैसा होता है।
"अभी थोड़ा इंतजार कर लेते हैं..."
अब ये "थोड़ा इंतजार" कई लोगों के जीवन में 2 साल, 5 साल और कभी-कभी पूरा दशक खा जाता है।
फिर वही लोग YouTube पर वीडियो खोजते हैं—
"करोड़पति कैसे बनें?"
और अगले ही वीडियो में पहुँच जाते हैं—
"घर बैठे 500 रुपए रोज कमाने का गुप्त तरीका" 😄
लेकिन सवाल ये है कि क्या सच में 1000 रुपए कि SIP से कुछ बन सकता है?
या फिर बड़ा पैसा बनाने के लिए 5000 रुपए कि SIP ही जरूरी है?
💡 SIP में असली खेल रकम का नहीं, समय का है
लोग SIP को गलत समझते हैं, ज्यादातर लोग SIP को मासिक किस्त समझते हैं।
असल में SIP कोई निवेश नहीं...
बल्कि निवेश करने का तरीका है। और इसका सबसे बड़ा साथी है—समय। मोबाइल खरीदते समय हम EMI देखकर खुश हो जाते हैं।
लेकिन SIP शुरू करते समय पूछते हैं—
"इतने कम पैसे से क्या होगा?"
मानो Mutual Fund नहीं...
अलादीन का चिराग खरीद रहे हों। 😄
यही कारण है कि बहुत लोग निवेश की शुरुआत ही नहीं कर पाते। उन्हें लगता है कि जब 10 या 20 हजार रुपए बचने लगेंगे तब निवेश करेंगे।
लेकिन शेयर बाजार की दुनिया में सबसे महंगा शब्द है—
"बाद में"
👉 SIP क्या है और कैसे करें? आसान तरीके
🧠 Compounding का असली जादू
![]() |
| समय और धैर्य मिलकर निवेश को बड़ा बना सकते हैं। |
Compounding का मतलब है—
पैसा पैसा कमाए और फिर वो कमाया हुआ पैसा भी पैसा कमाने लगे।
सुनने में यह बहुत साधारण लगता है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों की सफलता के पीछे यही सिद्धांत काम करता है।
शुरुआत में इसका असर वैसा लगता है जैसे सरकारी दफ्तर में फाइल चल रही हो।
धीरे... बहुत धीरे...
और फिर अचानक रफ्तार पकड़ लेती है। 😄
यही वजह है कि शुरुआती 5 साल बोरिंग लग सकते हैं। लेकिन अगले 10–15 साल कहानी बदल देते हैं।
📊 1000 रुपए कि SIP से 10–20 साल में कितना पैसा बन सकता है?
📈 अगर औसतन 10%, 12% और 15% रिटर्न मिले
कोई भी Mutual Fund भविष्य का रिटर्न लिखकर नहीं देता। और अगर ऐसा होता तो Fund Manager आज Mutual Fund नहीं चला रहा होता...
किसी समुद्र किनारे नारियल पानी पी रहा होता। 😄
फिर भी समझने के लिए अनुमान देखते हैं।
![]() |
| छोटी SIP भी लंबे समय में बड़ा असर डाल सकती है। |
अब जरा इस पर गौर कीजिए।
20 साल में आपने कुल निवेश किया 2.4 लाख रूपए। लेकिन Compounding ने उसे कई गुना बड़ा बना दिया।
यानी SIP में मेहनत आप करते हैं...
और SIP ओवरटाइम Compounding करती है। 😄
👉 Mutual Fund क्या है और कैसे करें? आसान हिन्दी गाइड
📈 5000 रुपए SIP से 10–20 साल में कितना पैसा बन सकता है?
जब आपका अनुशासन पाँच गुना बढ़ जाता है, अब वही गणित 5000 रुपए SIP पर लगाते हैं।
![]() |
| नियमित निवेश और समय का मेल बड़ा फंड बना सकता है। |
अब समझ आता है कि SIP Calculator देखकर लोग इतने उत्साहित क्यों हो जाते हैं।
लेकिन एक मजेदार बात ये है कि Calculator में करोड़पति बनना बहुत आसान है। असल चुनौती है—
20 साल तक बिना घबराए SIP जारी रखना। 😄
क्योंकि जब Market गिरता है तब Calculator नहीं...
आपका धैर्य टेस्ट होता है।
⚔️ 1000 और 5000 रुपए SIP में असली फर्क कितना है?
💰 सिर्फ रकम का नहीं, आदत का फर्क
लोग सोचते हैं कि 5000 रुपए कि SIP सिर्फ 1000 रुपए SIP से पाँच गुना बेहतर है। लेकिन असली फर्क सिर्फ रकम का नहीं होता।
असली फर्क आदत का होता है। जो व्यक्ति 5000 रुपए नियमित निवेश कर सकता है...
वो भविष्य में 7000, 10000 और 15000 रुपए SIP तक भी पहुँच सकता है। और यहीं से Wealth Creation की असली आदत शुरू होती है।
😄 सबसे बड़ी विडंबना
कई लोग 1000 रुपए कि SIP को छोटा समझकर शुरू नहीं करते। लेकिन उसी महीने 1200 रुपए का ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर देते हैं।
800 रुपए की कॉफी पी लेते हैं।
999 रुपए का Subscription खरीद लेते हैं।
और फिर कहते हैं—
"यार निवेश करने के लिए पैसे ही नहीं बचते..." 😄
पैसे अक्सर नहीं बचते... उन्हें बचाना पड़ता है।
🤯 लोग SIP शुरू करने में सबसे बड़ी गलती कहाँ करते हैं?
❌ "जब ज्यादा पैसे होंगे तब शुरू करूंगा"
यह निवेश की दुनिया का सबसे लोकप्रिय बहाना है। समस्या यह है कि ज्यादा पैसे आने पर खर्चे भी ज्यादा आ जाते हैं। फिर SIP अगले साल पर टल जाती है। फिर अगले साल। फिर अगले साल।
और देखते ही देखते Compounding का सबसे अच्छा समय निकल जाता है।
❌ Market गिरते ही SIP बंद कर देना
Market गिरा...
News Channel चिल्लाया...
WhatsApp University सक्रिय हुई...
और SIP बंद। 😄
जबकि सच्चाई यह है कि SIP को सबसे ज्यादा काम गिरते हुए बाजार में मिलता है। क्योंकि तब वही पैसे ज्यादा Units खरीदते हैं।
लेकिन इंसान की आदत बड़ी अजीब है।
महंगा खरीदना पसंद है... सस्ता खरीदना नहीं।
❌ हर साल Fund बदलते रहना
कुछ लोग Mutual Fund में निवेश कम और Fund Hopping ज्यादा करते हैं।
आज Flexi Cap।
कल Small Cap।
परसों Contra Fund।
फिर Index Fund।
ऐसे में Compounding भी कन्फ्यूज हो जाती है कि आखिर काम कहाँ करना है। 😄
🚀 Long-Term Wealth Creation के लिए कौन से Fund अच्छे माने जाते हैं?
📌 Index Fund
अगर आप कम झंझट चाहते हैं तो Index Fund एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
यह बाजार को हराने की कोशिश नहीं करता।
बस उसके साथ चलने की कोशिश करता है।
और कई बार यही सादगी सबसे अच्छा परिणाम दे देती है।
📌 Flexi Cap Fund
Flexi Cap Fund Fund Manager को अलग-अलग कंपनियों में निवेश की आजादी देता है। इसलिए यह उन निवेशकों को पसंद आता है जो Professional Management चाहते हैं।
📌 Large & Mid Cap Fund
जो लोग जोखिम और स्थिरता के बीच संतुलन चाहते हैं...
उनके लिए यह श्रेणी काफी लोकप्रिय मानी जाती है।
न ज्यादा आक्रामक...
न ज्यादा रक्षात्मक।
📌 Small Cap Fund
![]() |
| जहाँ ज्यादा रिटर्न की संभावना होती है, वहाँ उतार-चढ़ाव भी ज्यादा हो सकते हैं। |
अब आते हैं शेयर बाजार के सबसे चर्चित म्यूचुअल फंड पर।
Bull Market में Small Cap Funds ऐसे चमकते हैं जैसे मोहल्ले का वो लड़का जिसने IPL Trial दे दिया हो। 😄
तब हर कोई कहता है—
"भाई Small Cap ही भविष्य है।"
"भाई इसमें पैसा डबल-ट्रिपल हो जाएगा।"
लेकिन जैसे ही 25–30% गिरावट आती है...
वही लोग पूछते हैं—
"कोई सुरक्षित FD बता दीजिए।" 😄
Small Cap Fund शानदार रिटर्न दे सकते हैं। लेकिन इनके साथ शानदार उतार-चढ़ाव भी मुफ्त में आता है।
इसलिए Small Cap में निवेश करने से पहले अपने धैर्य का बैलेंस जरूर चेक कर लीजिए।
👉 ETF vs म्यूचुअल फंड: आपके लिए कौन बेहतर है? आसान हिंदी गाइड
🧩 Beginners को Fund चुनते समय किन गलतियों से बचना चाहिए?
📌 सिर्फ पिछले रिटर्न देखकर निवेश करना
पिछले रिटर्न देखकर Fund चुनना वैसा है जैसे पिछले साल के मौसम को देखकर इस साल की छत बनाना। जरूरी नहीं कि वही कहानी दोबारा हो।
📌 बहुत ज्यादा Funds खरीद लेना
कुछ लोग Diversification के नाम पर 8–10 Mutual Funds खरीद लेते हैं।
फिर Portfolio नहीं... Mutual Fund की किराना दुकान बन जाती है। 😄
📌 Risk को नजरअंदाज करना
अगर 15% गिरावट देखकर आपकी नींद उड़ जाती है...
तो सिर्फ रिटर्न देखकर Small Cap Fund मत चुनिए। निवेश हमेशा अपने जोखिम और लक्ष्य के अनुसार करना चाहिए।
🎯 आखिर 1000 रुपए की SIP बेहतर है या 5000 रुपए की SIP?
जवाब जितना सरल है, उतना ही कड़वा भी, अगर आपकी क्षमता 5000 रुपए की SIP करने की है...
तो निश्चित रूप से 5000 रुपए बेहतर है। लेकिन अगर आप सिर्फ 1000 रुपए की SIP कर सकते हैं...
तो आज ही शुरू कर दीजिए।
क्योंकि निवेश की दुनिया में सबसे खतरनाक संख्या 1000 रुपए नहीं है। सबसे खतरनाक संख्या है—
0 (शून्य)
जिसमें लोग "सही समय" का इंतजार करते-करते सालों निकाल देते हैं।
💬 निष्कर्ष
![]() |
| निवेश में सही समय का इंतजार करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है समय पर शुरुआत करना और लगातार बने रहना। |
शेयर बाजार में करोड़पति बनने का कोई गुप्त दरवाजा नहीं है। कोई जादुई Mutual Fund नहीं है।
और कोई ऐसा Fund Manager नहीं है जो हर साल भविष्य देख ले। लेकिन एक चीज़ है जो लगभग हर सफल निवेशक में मिलती है—
🏆 जल्दी शुरुआत और लंबा धैर्य
बाकी लोग आज भी SIP Calculator में करोड़ों देख रहे हैं...
और कुछ लोग चुपचाप SIP कर रहे हैं। 😄
10–20 साल बाद अक्सर अंतर वहीं दिखाई देता है।
❓FAQ
Q. क्या 1000 रुपए की SIP से बड़ा फंड बन सकता है?
हाँ, लंबी अवधि और Compounding की वजह से 1000 रुपए की SIP भी बड़ा Corpus बना सकती है।
Q. क्या 5000 रुपए की SIP से करोड़पति बन सकते हैं?
लंबी अवधि, अच्छे रिटर्न और SIP बढ़ाने की आदत के साथ यह संभव हो सकता है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती।
Q. Small Cap Fund में SIP करना सही है?
अगर आपका निवेश क्षितिज लंबा है और आप उतार-चढ़ाव सह सकते हैं तो Small Cap Fund पर विचार किया जा सकता है।
Q. SIP कब शुरू करनी चाहिए?
आदर्श समय "आज" है। क्योंकि निवेश में समय सबसे बड़ा मित्र होता है।
Q. क्या SIP में नुकसान भी हो सकता है?
हाँ। Mutual Funds बाजार से जुड़े होते हैं, इसलिए इनके मूल्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
🔥 अगले पोस्ट कि झलक
Multicap fund और multi asset allocation fund में फर्क
नाम सुनने में दोनों लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन निवेश की रणनीति पूरी तरह अलग है।
एक में ज्यादा ग्रोथ की संभावना, तो दूसरे में बेहतर संतुलन।
आपके लक्ष्य और जोखिम क्षमता के हिसाब से कौन सा फंड सही रहेगा? अगले लेख में विस्तार से समझेंगे।
📚 Related posts...
👉 म्यूचुअल फंड में कब निवेश करें? सही समय जानें






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपनी राय नीचे कमेंट में लिखें ।