Mutual Fund और शेयर पर Tax व Charges: कितना पैसा बचेगा?
![]() |
| निवेश का Return जितना जरूरी है, Tax और Charges के बाद बचने वाला पैसा उससे भी ज्यादा जरूरी है। |
शेयर खरीदना हो या Mutual Fund में SIP शुरू करनी हो, आजकल यह काम इतना आसान हो गया है कि मोबाइल खोलिए, कुछ क्लिक कीजिए और निवेश शुरू।
लेकिन असली कहानी तब शुरू होती है जब निवेश बेचकर पैसा निकालने की बारी आती है।
तब पता चलता है कि कमाई की पूरी थाली आपकी नहीं है। उसमें Tax भी बैठा है, Charges भी बैठे हैं और कुछ खर्च ऐसे हैं जो इतने चुपचाप आते हैं कि पता तब चलता है जब हिसाब लगाया जाता है।
यानी...
निवेश करना आसान है, लेकिन निवेश से वास्तव में कितना पैसा आपके पास बचेगा, यह समझना थोड़ा जरूरी है।
क्योंकि 1 लाख रुपए का निवेश 1.20 लाख रुपए हो गया, इसका मतलब यह नहीं कि आपके हाथ में पूरे 20,000 रुपए का मुनाफा आ गया।
कहीं Tax है, कहीं Expense Ratio है, कहीं Exit Load है और शेयर बाजार में STT, Brokerage, GST और दूसरे charges भी अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आते हैं।
तो आइए आज निवेश की इसी दूसरी तस्वीर को समझते हैं।
Mutual Fund और शेयर पर Tax और Charges समझना क्यों जरूरी है?
निवेश करते समय हम अक्सर एक ही सवाल पूछते हैं कि...
“कितना रिटर्न मिलेगा?”
लेकिन शायद इससे भी महत्वपूर्ण सवाल यह है कि
“सारे Tax और Charges निकालने के बाद कितना बचेगा?”
मान लीजिए किसी निवेश ने आपको 15% Return दिया।
सुनते ही मन में मिठाई बंटने लगती है। लेकिन रुकिए...
यह 15% आपका अंतिम लाभ नहीं है।
निवेश के प्रकार, Holding Period, Tax नियम और खर्चों के आधार पर आपकी वास्तविक कमाई अलग हो सकती है।
इसलिए निवेश का सही हिसाब केवल Return देखकर नहीं, बल्कि Net Return देखकर करना चाहिए।
Mutual Fund पर कितना Tax लगता है?
सबसे पहले एक भ्रम दूर कर लेते हैं कि सभी म्यूचुअल फंड पर समान Tax लगता है।
Mutual Fund कोई एक ही तरह का निवेश नहीं है। इसमें Equity Mutual Fund, Debt Mutual Fund, Hybrid Fund और दूसरे प्रकार के फंडों का Tax Treatment अलग हो सकता है।
इसलिए सिर्फ यह देखकर कि “Mutual Fund है, इसलिए Tax ऐसा ही होगा”, यह वैसा ही है जैसे यह मान लेना कि हर गाड़ी का Mileage एक जैसा होता है क्योंकि चारों में पहिए लगे हैं।
Equity Mutual Fund पर Tax
Equity-oriented Mutual Fund में मुख्य रूप से Capital Gain Tax की बात आती है।
अगर आप कम अवधि में यूनिट बेचते हैं और लाभ होता है तो STCG यानी Short Term Capital Gain लागू हो सकता है।
लंबे समय तक रखने के बाद बेचने पर LTCG यानी Long Term Capital Gain का नियम लागू होता है।
वर्तमान नियमों के अनुसार, STT की शर्तें पूरी करने वाले equity shares और equity-oriented mutual funds के लिए 23 जुलाई 2024 या उसके बाद के transfer पर STCG की दर 20% है।
वहीं Section 112A के अंतर्गत eligible long-term capital gains पर 1.25 लाख रुपए से अधिक के हिस्से पर 12.5% LTCG लागू है, मौजूदा नियमों के अनुसार।
यानी...
Tax विभाग भी कहता है...
“लंबे समय तक टिके रहो, लेकिन लाभ बहुत ज्यादा हो तो हमें भी याद कर लेना।” 😜
Debt Mutual Fund पर Tax
यहाँ मामला थोड़ा अलग है।
Debt Mutual Fund को सिर्फ इसलिए “कम Tax वाला” या “सुरक्षित Tax विकल्प” मान लेना ठीक नहीं है।
Debt-oriented funds के taxation में नियम समय के साथ बदले हैं और scheme की प्रकृति तथा acquisition date के आधार पर treatment अलग हो सकता है।
इसलिए Debt Mutual Fund खरीदने से पहले केवल Return नहीं, बल्कि उसका current tax treatment भी देखना जरूरी है।
और यही कारण है कि पुराने निवेश के बारे में पढ़ी गई Tax जानकारी को नए निवेश पर आँख बंद करके लागू करना ठीक नहीं।
Tax के नियम भी बाजार की तरह कभी-कभी करवट लेते रहते हैं।
👉 कम Risk वाले Mutual Fund कौन से हैं? आसान हिंदी गाइड
STCG क्या है?
STCG यानी Short Term Capital Gain।
सरल भाषा में कहें तो आपने निवेश खरीदा और applicable short-term holding period के भीतर बेच दिया तथा लाभ हुआ, तो वह Short Term Capital Gain हो सकता है।
मान लीजिए आपने 1,00,000 रुपए का Equity Mutual Fund खरीदा।
कुछ समय बाद उसकी कीमत 1,30,000 रुपए हो गई और आपने बेच दिया।
आपका Capital Gain:
1,30,000 रुपए – 1,00,000 रुपए = 30,000 रुपए
अब applicable tax rules के अनुसार इस लाभ पर STCG Tax की गणना होगी।
यानी बाजार ने आपको 30,000 रुपए का मुनाफा दिखाया और Tax विभाग ने कहा—
“इतना भी उत्साहित होने की जरूरत नहीं है, पहले हिसाब कर लेते हैं और हमारा हिस्सा हमें दे दो।”
![]() |
| निवेश कितने समय रखा, Tax की कहानी वहीं से बदल सकती है। |
LTCG क्या है?
LTCG यानी Long Term Capital Gain।
Equity shares और equity-oriented mutual funds में लागू holding period पूरा होने के बाद बेचने पर Long Term Capital Gain के नियम लागू होते हैं।
मौजूदा Section 112A व्यवस्था के तहत eligible long-term capital gains में 1.25 लाख रुपए तक की वार्षिक aggregate exemption threshold है और उसके ऊपर के eligible gain पर 12.5% की दर लागू होती है।
एक आसान उदाहरण
मान लीजिए आपकी eligible equity investments से वर्ष में कुल Long Term Capital Gain:
3,00,000 रुपए है।
मौजूदा 1.25 लाख threshold के बाद taxable LTCG:
3,00,000 रुपए – 1,25,000 रुपए = 1,75,000 रुपए
इस 1.75 लाख रुपए पर applicable LTCG rate से tax की गणना होगी।
ध्यान रखें कि वास्तविक tax calculation में आपकी पूरी tax situation, applicable surcharge और cess आदि भी भूमिका निभा सकते हैं।
इसलिए इसे केवल एक आसान समझाने वाला उदाहरण मानें।
👉 शेयर बनाम Mutual Fund: सही विकल्प कैसे चुनें?
शेयर बेचने पर कौन-कौन से Charges लगते हैं?
![]() |
| शेयर की कीमत दिखाई देती है, लेकिन transaction के साथ आने वाले छोटे-छोटे charges भी हिसाब में रखिए। |
अब आते हैं Direct Equity पर।
शेयर खरीदते समय हमें लगता है कि “बस शेयर खरीद लिया, अब बस फायदे का इंतजार करना है।”
काश कहानी इतनी सरल होती। शेयर बाजार में transaction के साथ कई प्रकार के charges जुड़े हो सकते हैं।
इनमें प्रमुख हैं—
🌱Securities Transaction Tax यानी STT
🌱Stamp Duty
🌱Brokerage
🌱Exchange transaction charges
🌱SEBI-related charges
🌱GST
🌱Capital Gain Tax
इनमें हर charge का अपना नियम और गणना होती है।
Securities Transaction Tax यानी STT
STT यानी Securities Transaction Tax।
यह securities transactions पर लगाया जाने वाला tax है।
Equity shares और equity-oriented mutual funds से जुड़े कुछ transactions में STT महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यही STT eligibility कुछ capital-gain tax नियमों से भी जुड़ी होती है।
यानी शेयर बाजार में सिर्फ शेयर की कीमत ही नहीं चल रही होती। पीछे Tax विभाग भी अपना छोटा-सा हिसाब किताब चला रहा होता है।
👉 ETF vs म्यूचुअल फंड: आपके लिए कौन बेहतर है? आसान हिंदी गाइड
Brokerage क्या है?
Brokerage वह शुल्क है जो broker की services के लिए लगाया जा सकता है।
लेकिन आज के discount-broker वाले जमाने में कई investors को लगता है कि brokerage खत्म हो गया।
ऐसा जरूरी नहीं है।
किसी broker के charges structure में brokerage के अलावा दूसरे statutory और transaction-related charges भी हो सकते हैं।
इसलिए केवल “0 रुपए brokerage” देखकर पूरा contract पढ़े बिना निवेश शुरू करना वैसा ही है जैसे होटल में “कमरा ₹999 से शुरू” लिखा देखकर कमरा बुक कर लेना।
और checkout पर पता चले कि बाकी हिसाब किताब की कहानी अलग-अलग charges के रूप में में लिखी थी।
GST कहाँ लगता है?
GST कई financial service charges पर लागू हो सकता है।
उदाहरण के लिए brokerage और कुछ अन्य service/transaction charges पर GST लग सकता है।
लेकिन यह समझना जरूरी है कि GST Capital Gain Tax नहीं है।
दोनों अलग चीजें हैं।
Capital Gain Tax आपके investment gain से जुड़ा tax है, जबकि GST कुछ services/charges पर लागू indirect tax है।
Mutual Fund में Expense Ratio क्या है?
![]() |
| हर खर्च बैंक खाते से अलग से नहीं कटता—कुछ खर्च निवेश की कीमत में चुपचाप शामिल होते हैं। |
अब आते हैं उस खर्च पर जो सबसे ज्यादा अनसुलझा और भ्रमित करने वाला है।
Expense Ratio।
Mutual Fund चलाने के लिए AMC को fund management, administration, registrar, custody, distribution आदि से जुड़े खर्च होते हैं। Scheme के खर्चे और permissible costs (अनुमेय या अनुमन्य लागत) regulatory framework के तहत manage होते हैं।
Expense Ratio इसी annual operating expense structure का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
मान लीजिए किसी Mutual Fund का Expense Ratio 1% है।
इसका अर्थ यह नहीं है कि हर साल आपके बैंक खाते से अलग से 1% पैसा काटकर कोई आपको SMS भेजेगा की...
“प्रिय निवेशक, आज आपका 1% गया।”
यह खर्च scheme/NAV के स्तर पर reflect होता है। इसीलिए कई investors इसे महसूस नहीं कर पाते।
लेकिन लंबे समय में छोटी लागत भी compounding पर असर डाल सकती है।
Direct और Regular Mutual Fund में Expense Ratio का अंतर
यहाँ एक महत्वपूर्ण बात आती है।
Direct Plan और Regular Plan में underlying portfolio सामान्यतः वही होता है, लेकिन cost structure अलग हो सकता है।
SEBI Investor के अनुसार Regular Plans में intermediary/distributor के कारण expense ratio अधिक हो सकता है, जबकि Direct Plans में intermediary commission नहीं होने से expense ratio आम तौर पर कम होता है।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति को आँख बंद करके Direct Plan चुन लेना चाहिए।
अगर किसी निवेशक को सही fund चुनने, portfolio review करने और asset allocation समझने में कठिनाई होती है, तो professional guidance का मूल्य भी हो सकता है और इसमें कोई बुराई नहीं है।
कम खर्च अच्छा है, लेकिन गलत निर्णय का खर्च उससे भी बड़ा हो सकता है।
👉 क्या म्यूचुअल फंड फ्रॉड है? पूरी सच्चाई जानें
Exit Load क्या है?
अब आता है एक और छोटा लेकिन महत्वपूर्ण मेहमान
Exit Load।
कुछ Mutual Fund schemes में यदि आप निर्धारित अवधि के भीतर units बेचते हैं तो Exit Load लगाया जा सकता है।
SEBI Investor के अनुसार Exit Load fund से redemption (आहरण) के समय applicable हो सकता है और अलग-अलग schemes में इसकी अवधि और दर अलग हो सकती है।
मान लीजिए किसी scheme में एक वर्ष के भीतर redemption पर 1% Exit Load है।
आपकी redemption value 1,05,000 रुपए है।
तो 1% Exit Load हुआ 1,050 रुपए
आपके हाथ में बचा 1,03,950 रुपए
यानी fund ने कहा...
“जाना है तो जाइए, लेकिन हमे हमारा हिस्सा देते जाईए।”
Exit Load का उद्देश्य भी short-term buying-selling को discourage करना होता है।
Stamp Duty क्या है?
Stamp Duty भी securities transactions से जुड़े खर्चों में शामिल हो सकती है।
यह राशि अक्सर इतनी छोटी होती है कि निवेशक इसे नजरअंदाज कर देता है। लेकिन निवेश में एक बात याद रखिए...
छोटा खर्च अगर बार-बार हो तो छोटा नहीं रहता।
हालांकि Stamp Duty को Expense Ratio या Capital Gain Tax के साथ मिलाना सही नहीं है।
हर charge की प्रकृति अलग है।
Dividend पर Tax कैसे लगता है?
अब आते हैं Dividend पर।
शेयर से Dividend मिला तो कई लोग सोचते हैं कि
“कंपनी ने बोनस दे दिया।”
नहीं भाई। Dividend आपकी investment income है और इसका tax भी बिल्कुल अलग है।
इसी तरह Mutual Fund में IDCW (Income Distribution cum Capital Withdrawal) को देखकर यह मत समझिए कि AMC ने कोई extra return पैदा कर दिया।
वह भी आपके निवेश की कुल वित्तीय लाभ का हिस्सा है।
इसलिए Dividend/IDCW को हमेशा tax और total return के संदर्भ में देखना चाहिए।
1 लाख रुपए के निवेश में असल कहानी क्या है?
![]() |
| कागज पर दिखने वाला Profit और Tax व Charges के बाद बचने वाला पैसा हमेशा एक जैसा नहीं होता। |
मान लीजिए आपने 1,00,000 रुपए किसी Equity Mutual Fund में लगाया और कुछ समय बाद investment की value 1,30,000 रुपए हो गई।
कागज पर फायदा 30,000 रुपए।
लेकिन अब यह देखना होगा—
🌱क्या Exit Load लागू है?
🌱यह STCG है या LTCG?
🌱LTCG होने पर कितना gain taxable है?
🌱Expense Ratio पहले से NAV में reflect हो चुका है?
🌱applicable tax कितना है?
🌱redemption के समय कोई अन्य applicable cost है?
यानी 30,000 रुपए का Profit = 30,000 रुपए की जेब में आने वाली रकम ही हो यह समीकरण हमेशा सही नहीं है।
यही कारण है कि Return देखकर खुश होने से पहले Net Return समझना जरूरी है।
Direct Share और Mutual Fund में खर्चों का अंतर
![]() |
| शेयर और Mutual Fund दोनों में निवेश की लागत होती है—फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ खर्च सामने दिखाई देते हैं और कुछ NAV या transaction के रास्ते से असर डालते हैं। |
यह table केवल concept समझाने के लिए है। वास्तविक charges और tax treatment transaction और scheme की प्रकृति के अनुसार अलग हो सकते हैं।
Tax बचाने के चक्कर में सबसे बड़ी गलतियाँ
सिर्फ Tax देखकर निवेश चुन लेना
वाली मानसिकता , “इसमें Tax कम है इसलिए यही खरीदूंगा।”
यह निवेश का सही तरीका नहीं है।
Tax बचाने के लिए खराब investment खरीदना ऐसा है जैसे 100 रुपए बचाने के लिए 500 रुपए खर्च कर देना।
Expense Ratio को नजरअंदाज करना
1% छोटा दिखाई देता है।
लेकिन लंबे समय तक compounding में लगातार लगने वाली लागत का असर बड़ा हो सकता है।
इसलिए केवल fund का पिछले साल का return नहीं देखें।
Expense Ratio भी देखें।
Exit Load को पढ़े बिना निवेश करना
Fund का नाम देखकर SIP शुरू कर दी और बाद में जरूरत पड़ने पर पता चला कि जल्दी निकालने पर Exit Load है।
इसलिए investment से पहले scheme documents पढ़ना जरूरी है। SEBI भी Exit Load structure को समझने पर जोर देता है।
हर गिरावट में बेच देना
बाजार गिरा। ➡️ Investor घबराया। ➡️ Investment बेच दिया। ➡️ फिर बाजार ऊपर आया।➡️ Investor ने दोबारा खरीदने का इंतजार किया।➡️ बाजार और ऊपर चला गया।➡️ अब investor ने कहा
“अगली गिरावट में खरीदूंगा।”
और अगली गिरावट का इंतजार करते-करते बाजार फिर नई ऊंचाई पर पहुँच गया।
Tax और Charges से बचने की कोशिश में कई बार investor अपने व्यवहार से उससे ज्यादा नुकसान कर लेता है।
निवेश करने से पहले ये 8 चीजें जरूर देखें
किसी भी शेयर या Mutual Fund में पैसा लगाने से पहले यह छोटी checklist बना लें:
1. STCG
2. LTCG
3. Dividend/IDCW Tax
4. STT
5. Expense Ratio
6. Exit Load
7. Stamp Duty
8. Brokerage + GST + अन्य applicable charges
और इसके बाद ही पूछिए...
“अब वास्तविक Return कितना बचता है?”
👉 Large Cap, Mid Cap और Small Cap में क्या अंतर है?
तो क्या Tax और Charges से डरकर निवेश ही छोड़ दें?
बिल्कुल नहीं। Tax लगना इस बात का प्रमाण नहीं है कि investment खराब है। Charges होना भी अपने आप में समस्या नहीं है।
असल समस्या है—
बिना समझे निवेश करना।
अगर किसी investment से अच्छा return मिलता है और उस पर उचित Tax देना पड़ता है, तो Tax देना खराब सौदा नहीं है।
समस्या तब है जब हमें पता ही न हो कि Tax कितना है, खर्च कितना है और आखिर में हाथ में कितना बचेगा।
निष्कर्ष
![]() |
| निवेश की सफलता सिर्फ Return में नहीं, Tax और Charges के बाद बची वास्तविक संपत्ति में है। |
Return कितना मिला नहीं, हाथ में कितना बचा?
निवेश की दुनिया में हम अक्सर कहते हैं कि...
“मेरे Mutual Fund ने 15% Return दिया।”
या
“मेरे शेयर ने 30% Return दिया।”
लेकिन असली सवाल हम पूछते ही नहीं या नजर-अंदाज कर देते हैं।
“Tax और सभी applicable costs के बाद मेरा Net Return कितना रहा?”
यही वह संख्या है जो आपकी संपत्ति बनाएगी। इसलिए अगली बार जब कोई कहे कि...
“भाई, इस शेयर में 50% Return आया है!”
तो तुरंत अपनी चप्पल उठाकर बाजार की तरफ मत दौड़िए। पहले पूछिए—
“50% Gross था या मेरे हाथ में 50%?”
क्योंकि निवेश में केवल कमाना महत्वपूर्ण नहीं है।
कमाई को समझना, खर्च को पहचानना और Tax के बाद कितना बचा—यह जानना भी उतना ही जरूरी है।
आखिरकार...
Return बाजार दिखाता है, लेकिन आपकी असली संपत्ति Net Return बनाता है।
FAQ
1. क्या Mutual Fund पर Capital Gain Tax लगता है?
हाँ। Equity Mutual Fund में holding period के आधार पर STCG या LTCG Tax लागू हो सकता है। अन्य Mutual Fund का Tax Treatment अलग हो सकता है।
2. क्या Expense Ratio अलग से बैंक खाते से कटता है?
नहीं। Expense Ratio Fund के expenses में शामिल होता है और इसका असर NAV में दिखाई देता है।
3. Direct Share और Mutual Fund में कौन ज्यादा महंगा है?
दोनों में अलग-अलग खर्च होते हैं। Share में STT, Brokerage, GST आदि और Mutual Fund में Expense Ratio व कुछ schemes में Exit Load हो सकता है।
4. क्या Tax और Charges के कारण निवेश बंद कर देना चाहिए?
नहीं। जरूरी है कि निवेश से पहले Tax, Charges और संभावित Net Return को समझा जाए।
अगले लेख में पढ़िए…
Mutual Fund का भूत, वर्तमान और भविष्य कैसा है?
Mutual Fund को लेकर हमारी सोच भी बड़ी दिलचस्प है।
कभी इसे “सबसे सुरक्षित निवेश” बताया गया। कभी कहा गया कि “Mutual Fund में पैसा डालो और भूल जाओ।”
फिर बाजार गिरा तो वही Mutual Fund निवेशक का सबसे बड़ा डर बन गया।
किसी ने SIP रोक दी, किसी ने fund बदल दिया और किसी ने कहा “भाई, FD ही ठीक थी!”
लेकिन Mutual Fund की असली कहानी न तो केवल उसके भूत में है और न ही आज की market condition में।
अगले लेख में हम देखेंगे—
🌱 Mutual Fund की शुरुआत और उसका भूत कैसा रहा?
🌱 आज Mutual Fund निवेशकों की स्थिति क्या है?
🌱 लगातार बदलते बाजार, युद्ध, टैरिफ, महंगाई और interest rates के बीच इसका वर्तमान कैसा है?
🌱 आने वाले वर्षों में Mutual Fund का भविष्य कैसा हो सकता है?
🌱 क्या SIP आने वाले समय में भी wealth creation का मजबूत माध्यम बनी रहेगी?
🌱 और सबसे बड़ा सवाल—क्या Mutual Fund सच में आम निवेशक के लिए उतना ही अच्छा है, जितना बताया जाता है?
अगले लेख में इन सवालों का जवाब आसान भाषा में, आंकड़ों और थोड़े हास्य-व्यंग्य के तड़के के साथ समझेंगे।
संबंधित लेख
👉 Flexicap Fund vs Multicap Fund: कौन बेहतर है?
👉 ₹1000 या ₹5000 SIP: 10–20 साल में कितना पैसा बनेगा?
👉 Micro Cap कंपनियाँ क्या हैं? क्या इनमें निवेश करना चाहिए?
👉 Contra Fund क्या है? फायदे, रिस्क और सच
Disclaimer
यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दिए गए Tax और Charges संबंधी उदाहरण केवल समझाने के लिए हैं। वास्तविक Tax liability आपकी आय, investment type, holding period, transaction details और उस समय लागू कानूनों पर निर्भर कर सकती है।
Tax नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। निवेश या Tax planning से पहले वर्तमान नियमों की पुष्टि करें और आवश्यकता होने पर योग्य वित्तीय/कर सलाहकार की सलाह लें।
Mutual Fund निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपनी राय नीचे कमेंट में लिखें ।