संदेश

शेयर बनाम Mutual Fund: सही विकल्प कैसे चुनें?

चित्र
  जानिए आपके लिए शेयर बेहतर हैं या Mutual Fund। "शेयर खरीद लो, पैसा दोगुना हो जाएगा!" "नहीं भाई, Mutual Fund ही सबसे सुरक्षित है।" अगर आपने निवेश की दुनिया में कदम रखा है, तो ये दोनों सलाहें जरूर सुनी होंगी। एक तरफ शेयर बाजार से करोड़पति बनने की कहानियाँ हैं, तो दूसरी तरफ SIP के जरिए धीरे-धीरे दौलत बनाने के उदाहरण। ऐसे में सवाल उठता है कि— आखिर आपके लिए सही क्या है—Direct शेयर या Mutual Fund? इसका जवाब किसी यूट्यूब वीडियो, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या पड़ोसी के पास नहीं है। जवाब आपकी जानकारी, समय, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश के लक्ष्य में छिपा है। आइए, बिना किसी भ्रम के समझते हैं।  शेयर क्या है? शेयर खरीदने का मतलब किसी कंपनी में हिस्सेदारी लेना है। जब आप किसी कंपनी का शेयर खरीदते हैं, तो आप उस कंपनी के एक छोटे हिस्से के मालिक बन जाते हैं। अगर कंपनी अच्छा प्रदर्शन करती है तो आपके निवेश की कीमत बढ़ सकती है। लेकिन अगर कंपनी खराब प्रदर्शन करे, तो नुकसान भी आपका ही होगा। यानी... फैसला भी आपका, फायदा भी आपका और नुकसान भी आपका। 👉  शेयर बाजार क्या है और कैसे काम करता है?...

Micro Cap कंपनियाँ क्या हैं? क्या इनमें निवेश करना चाहिए?

चित्र
Micro Cap कंपनियाँ छोटी जरूर होती हैं, लेकिन इनमें अवसरों के साथ जोखिम भी जुड़े होते हैं। निवेश से पहले कंपनी की गुणवत्ता और वित्तीय स्थिति समझना जरूरी है। भूमिका : Micro cap कंपनियों के बारे मे हम कितना जानते हैं? क्या हम खुद कभी इसके बारे में जानने की कोशिश की है या बस बाजार में चर्चा चल रही थी वहीं से ज्ञान बटोर लिया। क्योंकि बाजार में कुछ लोग ऐसे भी मिल जाते हैं जो बड़े आत्मविश्वास से कहते हैं की  "भाई, असली पैसा तो Micro Cap में है।" जबकि कुछ सोचते हैं कि, "आज छोटी है, कल यही कंपनी मल्टीबैगर बनेगी।" तो कभी कोई सलाह देता है, "अगर ज़िंदगी बदलनी है, तो बड़ी कंपनियों को छोड़ो और छोटी कंपनियाँ पकड़ो।" बस यहीं से मन विचलित होना शुरू हो जाता है और नए निवेशक के मन में सवालों की पूरी बारात निकल पड़ती है— Micro Cap कंपनियाँ आखिर होती क्या हैं? क्या ये Small Cap से भी छोटी होती हैं? क्या हर Micro Cap भविष्य की Large Cap बन सकती है? क्या इनमें निवेश करने से ज़्यादा कमाई होती है? या फिर ज़्यादा जोखिम उठाना पड़ता है? दिलचस्प बात यह है कि "मल्टीबैगर" शब्द ...

Large Cap, Mid Cap और Small Cap में क्या अंतर है?

चित्र
 निवेश की दुनिया में सबसे बड़ा कन्फ्यूजन कंपनी का आकार, जोखिम और संभावित विकास—यही तीनों श्रेणियों का मुख्य अंतर है। शेयर बाजार में कदम रखते ही कुछ शब्द ऐसे सामने आते हैं कि लगता है जैसे किसी अंग्रेज़ी की परीक्षा में बैठ गए हों—Large Cap, Mid Cap और Small Cap। फिर शुरू होता है मुफ्त सलाहों का मेला। कोई बड़े आत्मविश्वास से कहता है, "भाई, Small Cap में पैसा लगा दो... पैसा रॉकेट की तरह उड़ जाएगा!" 🚀 दूसरा तुरंत टोका लगाता है, "अरे नहीं, Large Cap ही असली भगवान है। बाकी सब जोखिम का दूसरा नाम हैं।" और तीसरा इतनी गंभीर आवाज़ में ज्ञान देता है कि लगता है SEBI ने सुबह की चाय उसी के साथ पी है और जाते-जाते अगले हफ्ते की मार्केट रिपोर्ट भी उसी के हवाले कर दी है। बेचारा नया निवेशक एक तरफ इनकी बातें सुनता है, दूसरी तरफ अपने बैंक बैलेंस को देखता है और मन ही मन सोचता है "भाई, मुझे पैसा कमाना है या पहले ये Cap पहननी है?" 😄 सच तो यह है कि Large Cap, Mid Cap और Small Cap का अंतर समझे बिना निवेश करना वैसा ही है जैसे शादी में सिर्फ मिठाई देखकर खाना शुरू कर देना और बाद में ...

Flexicap Fund vs Multicap Fund: कौन बेहतर है?

चित्र
Flexicap fund और multicap fund पहली नज़र में  Flexicap Fund और Multicap Fund देखने में समान लगते हैं, लेकिन निवेश की रणनीति और नियम इन्हें पूरी तरह अलग बनाते हैं। "नाम एक जैसे... लेकिन चाल बिल्कुल अलग!" अगर Flexicap Fund और Multicap Fund स्कूल में पढ़ते, तो टीचर भी पहली नज़र में शायद इन्हें जुड़वाँ भाई समझ बैठते। दोनों के नाम में "Cap" है। दोनों शेयर बाजार में निवेश करते हैं। दोनों बड़ी, मझोली और छोटी कंपनियों तक पहुँच रखते हैं। और दोनों का सपना भी एक ही है—लंबी अवधि में आपके पैसे को बढ़ाना। अब ज़रा कहानी में ट्विस्ट आता है... एक दिन शेयर बाजार में हलचल मच गई। बड़ी कंपनियों के शेयर संभलकर चल रहे थे, लेकिन छोटी कंपनियों में जोरदार उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। तभी पहला भाई बोला— "समय बदल गया है, मैं भी अपनी रणनीति बदलता हूँ। अभी बड़ी कंपनियों पर ज़्यादा भरोसा करता हूँ।" दूसरा भाई मुस्कुराया और बोला— "भाई, मैं ऐसा नहीं कर सकता। मेरे घर के नियम पहले से तय हैं। मुझे तीनों तरह की कंपनियों में निवेश बनाए रखना ही होगा।" यहीं से दोनों की राहें अलग हो जाती हैं।...