Mutual Fund Portfolio की सफाई: कब क्या हटाएं?

Mutual Fund Portfolio की सफाई और अनावश्यक Funds की समीक्षा
Portfolio में हर Fund का कोई काम होना चाहिए—सिर्फ नाम देखकर जगह नहीं।


Mutual Fund खरीदना बड़ा आसान है। एक Fund अच्छा लगा तो ले लिया। दूसरा किसी दोस्त ने बताया तो वो भी ले लिया।

तीसरा YouTube पर चमका उसे भी Portfolio में जगह मिल गई। चौथा पिछले साल का Top Performer था और “इतना return दिया है तो कुछ तो बात होगी!”

और पाँचवाँ इसलिए ले लिया क्योंकि App में “Invest Now” का button बहुत आकर्षक लग रहा था। 😄

कुछ साल बाद Portfolio खोलते हैं तो Funds की संख्या देखकर लगता है कि...

“मैं Investor हूं या Mutual Fund का Distributor?”

समस्या सिर्फ Funds की संख्या नहीं है।

कई बार Portfolio में ऐसे Funds पड़े रहते हैं जिनकी अब जरूरत नहीं है, कुछ पुराने उद्देश्य के लिए खरीदे गए थे, कुछ सिर्फ पिछले Return देखकर आए थे और कुछ दूसरे Funds का काम ही दोहरा रहे होते हैं।

इसलिए कभी-कभी Portfolio में नया Fund जोड़ने से ज्यादा जरूरी पुराने Portfolio की सफाई करना होता है।

लेकिन एक सवाल है...

Portfolio की सफाई करें कैसे? कौन-सा Fund हटाएं? और कौन-सा सिर्फ इसलिए नहीं हटाना चाहिए क्योंकि उसने इस साल कम Return दिया है?

आइए Portfolio की थोड़ी सफाई करते हैं। 🧹

Mutual Fund Portfolio की सफाई आखिर क्यों जरूरी है?

मान लीजिए आपने 10 साल पहले निवेश शुरू किया। तब आपका Goal अलग था, Income अलग थी और Risk लेने की क्षमता भी अलग थी।

समय के साथ...

🌱Income बढ़ी

🌱Goals बदले

🌱नए Funds खरीदे

🌱पुराने Funds पड़े रहे

🌱Market बदल गया

🌱आपकी उम्र और Risk Capacity बदली

लेकिन Portfolio?

वही का वही। यह कुछ वैसा है जैसे 10 साल पहले खरीदे कपड़ों की अलमारी खोलकर कहना कि...

“सब ठीक है, बस अलमारी अब थोड़ी छोटी हो गई है।” 😂

कई बार समस्या अलमारी की नहीं होती। सामान ज्यादा हो जाता है और Portfolio में भी यही होता है।

👉 Large Cap, Mid Cap और Small Cap में क्या अंतर है?

ज्यादा Mutual Funds मतलब अच्छा Portfolio?

जरूरी नहीं। अगर आपके पास:

5 Funds हैं तो जरूरी नहीं Portfolio खराब हो।

10 Funds हैं तो जरूरी नहीं Portfolio अच्छा हो।

और 15 Funds हैं तो यह भी जरूरी नहीं कि आपने diversification का PhD कर लिया है। 😄

असल सवाल क्या है? यही की  हर Fund आपके Portfolio में क्या काम कर रहा है?

अगर किसी Fund का कोई स्पष्ट उद्देश्य नहीं है और वह सिर्फ इसलिए पड़ा है क्योंकि “अभी तक तो ठीक ही चल रहा है।” तो शायद समय आ गया है कि उससे दोबारा सवाल पूछा जाए।

Portfolio की सफाई का पहला नियम, Fund की संख्या नहीं, उसका काम देखिए

Portfolio में हर Mutual Fund की भूमिका तय करने की प्रक्रिया
Fund खरीदने से पहले नहीं तो कम से कम बाद में पूछिए—“भाई, तुम कर क्या रहे हो?” 😄

हर Fund के सामने एक सवाल लिखिए...

“तुम मेरे Portfolio में क्यों हो?”

मान लीजिए आपके पास एक Fund retirement के लिए, एक बच्चे की education के लिए, एक long-term wealth creation के लिए, एक relatively stable allocation के लिए है।

तो हर Fund की भूमिका समझ में आती है। लेकिन अगर जवाब आता है कि 

“बस किसी ने बताया था अच्छा है।”

तो मामला थोड़ा .... है। 😄

Investment में कारण से खरीदा गया Fund और उत्साह में खरीदा गया Fund एक चीज नहीं है।

👉 कम Risk वाले Mutual Fund कौन से हैं? आसान हिंदी गाइड

पुराने Fund को सिर्फ इसलिए मत हटाइए कि Return कम आया

यह बहुत जरूरी बात है।

मान लीजिए आपका Fund पिछले एक साल में 8% बढ़ा। दूसरा Fund 15% बढ़ गया। अब मन कहता है:-

“अपना वाला बेकार है, बदल देते हैं।”

रुकिए! एक साल का Return देखकर Fund बदलना कई बार Portfolio cleaning नहीं, Return chasing हो सकता है।

हो सकता है कि दूसरे Fund ने ज्यादा Risk लिया हो, उसका investment style अलग हो, उसका recent performance असाधारण रहा हो, आपका Fund आपके Goal के लिए ज्यादा उपयुक्त हो

इसलिए Fund की सफाई का मतलब यह नहीं है कि कम Return है इसलिए बाहर कर दो।

फिर Fund हटाने की वजह क्या हो सकती है?

कई वजहें हो सकती हैं।

1. Fund का उद्देश्य अब आपके काम का नहीं है

मान लीजिए आपने किसी खास Goal के लिए Fund लिया था।

Goal बदल गया या पूरा हो गया। अब उस Fund को सिर्फ आदत के कारण पकड़े रहना जरूरी नहीं।

2. Portfolio में उसकी जरूरत खत्म हो गई

आपने शुरुआत में एक Fund लिया था।

बाद में आपके Portfolio में दूसरे Funds जुड़ गए और अब वह Fund कोई अलग भूमिका नहीं निभा रहा। ऐसी स्थिति में समीक्षा जरूरी है।

3. बहुत ज्यादा duplication हो गया

आपने अलग-अलग समय पर कई Funds खरीदे।

बाद में देखा कि कई Funds का exposure काफी हद तक एक जैसा है।

तब सवाल होना चाहिए कि...

“क्या मुझे इन सभी की वास्तव में जरूरत है?”

यानी Portfolio की सफाई का उद्देश्य सिर्फ Funds कम करना नहीं, बल्कि अनावश्यक duplication कम करना है।

4. Fund की strategy या मूल approach में महत्वपूर्ण बदलाव

अगर Fund की investment strategy में ऐसा बदलाव हुआ है जो आपके उद्देश्य या Risk Profile से मेल नहीं खाता, तो review करना जरूरी है।

यहाँ सिर्फ Return नहीं, Fund क्या कर रहा है यह देखना महत्वपूर्ण है।

5. Fund लगातार अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रहा

यहाँ “लगातार” शब्द महत्वपूर्ण है, एक खराब साल देखकर फैसला नहीं। 

🌱लेकिन लंबे समय तक benchmark से कमजोर प्रदर्शन

🌱category peers की तुलना में लगातार कमजोरी

🌱strategy के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलना

जैसी चीजें दिखाई दें तो Fund की समीक्षा की जा सकती है।

Portfolio की सफाई और Rebalancing एक ही चीज नहीं है

SIP बंद करने और Mutual Fund Redeem करने में अंतर
नई SIP रोकना और पुराना निवेश निकालना—दोनों को एक समझना महंगा पड़ सकता है।

यह अंतर समझना बहुत जरूरी है।

Portfolio Cleaning का मतलब हो सकता है अनावश्यक या उद्देश्यहीन Funds को पहचानना और जरूरत के अनुसार हटाना।

जबकि Rebalancing का मतलब है कि Portfolio में अलग-अलग assets/categories का allocation फिर से आपके तय लक्ष्य के करीब लाना।

उदाहरण के लिए आपने तय किया कि 60% Equity और 40% Debt

समय के साथ Equity बढ़कर 75% हो गई। अब Portfolio को वापस लक्ष्य के आसपास लाने की जरूरत हो सकती है।

यह सिर्फ “Fund अच्छा है या खराब” का सवाल नहीं है। यह Risk और Asset Allocation का सवाल है।

👉 Asset allocation क्या है: अमीर लोग पैसे को कैसे बांटते हैं?

क्या हर साल Portfolio की सफाई करनी चाहिए?

हर साल बैठकर सिर्फ Funds की संख्या कम करना जरूरी नहीं है। लेकिन Portfolio Review करना समझदारी हो सकती है। Review में देखें कि...

🌱क्या मेरे Goals बदले हैं?

🌱क्या मेरा Risk Profile बदला है?

🌱क्या Income और investment capacity बदली है?

🌱क्या कोई Fund अब redundant हो गया है?

🌱क्या allocation जरूरत से ज्यादा एक तरफ चला गया है?

🌱क्या Portfolio में अनावश्यक duplication है?

🌱क्या मेरी SIP अभी भी मेरे Goals के अनुसार है?

यानी साल में एक बार Portfolio का report card देखिए, हर दिन नहीं। क्योंकि रोज Portfolio देखने से investment नहीं सुधरता। बस BP बढ़ने का खतरा जरूर बढ़ सकता है। 😂

SIP बंद करना और Fund से निकलना एक ही बात नहीं

यह भी एक जरूरी अंतर है। अगर आपको लगता है कि किसी Fund में अब आगे नया पैसा नहीं डालना चाहिए, तो एक विकल्प यह हो सकता है कि नई SIP रोककर पहले स्थिति की समीक्षा करें।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पुराने Units अपने आप बेचने ही पड़ेंगे। कई बार...

नई SIP बंद करना और पुराना निवेश बेच देना दोनों  दो बिल्कुल अलग फैसले होते हैं। इसलिए दोनों को एक ही समझना ठीक नहीं।

👉 SIP करना चाहते हैं ? तो पैसे को भी अनुशासन सिखाएं!

पुराने Fund में पैसा पड़ा है तो क्या उसे तुरंत निकाल दें?

Mutual Fund बेचने से पहले Tax Exit Load और Goal की जांच
Fund बेचने का सवाल सिर्फ Return का नहीं—Tax, Exit Load और Goal का भी है।

नहीं। Sell करने से पहले कुछ चीजें देखना जरूरी है।

Tax implications

Units बेचने पर capital gains tax की स्थिति बन सकती है, जो investment type और holding period आदि पर निर्भर करती है।

Exit Load

कुछ schemes में निर्धारित अवधि से पहले redemption पर Exit Load लागू हो सकता है।

Goal का समय

अगर Goal नजदीक है तो अचानक पूरी strategy बदलना भी उचित नहीं हो सकता।

Alternative कहाँ जाएगा?

“Fund बेचने के बाद पैसा कहाँ जाएगा?”

अगर इसका जवाब है की “अभी तो बेचते हैं, बाद में सोचेंगे।”

तो शायद बेचने से पहले थोड़ा और... नहीं , नहीं काफी ज्यादा सोचना चाहिए। 😄

👉 Mutual Fund और शेयर पर Tax व Charges: कितना पैसा बचेगा?

सिर्फ नया Fund खरीदने के लिए पुराना Fund मत बेचिए

यह भी एक बहुत आम गलती है।

🌱नया Fund दिखा।

🌱Return अच्छा दिखा।

🌱पुराना Fund बेच दिया।

🌱नया खरीद लिया।

🌱कुछ समय बाद नया Fund कमजोर।

🌱फिर कोई तीसरा Fund अच्छा दिखा।

फिर वही कहानी। इसे Portfolio Management नहीं कहते। इसे कह सकते हैं  “Mutual Fund की अदला-बदली करना।” 😂

बार-बार Fund बदलने से Portfolio जरूरी नहीं की बेहतर हो जाए।

“मुझे कौन-सा Fund हटाना चाहिए?”

इसका एक universal जवाब नहीं है। क्योंकि किसी दूसरे व्यक्ति के लिए सही Fund आपके लिए सही हो, यह जरूरी नहीं।

Portfolio cleaning का उद्देश्य यह नहीं होना चाहिए कि “बस 3 Funds बचाने हैं।”

बल्कि “जो Funds रखे हैं, उनके पीछे स्पष्ट वजह होनी चाहिए।” किसी के लिए 3 Funds पर्याप्त हो सकते हैं तो किसी के लिए 5।

किसी के लिए इससे ज्यादा भी उचित हो सकते हैं। Number से ज्यादा important है structure।

Portfolio में एक और खतरा, पुराने Funds की चुपचाप बढ़ती हिस्सेदारी

मान लीजिए आपने कई साल पहले किसी Fund में निवेश किया था। वह अच्छा perform करता रहा।

अब Portfolio में उसका हिस्सा काफी बढ़ गया। Fund खराब नहीं हुआ है। लेकिन Portfolio में उसकी weightage जरूरत से ज्यादा हो सकती है।

यहाँ सवाल Fund को “अच्छा या खराब” कहने का नहीं है। सवाल ये है कि...

“क्या मेरे पूरे Portfolio में इसका वजन अब भी उचित है?”

यही जगह Rebalancing महत्वपूर्ण हो सकती है।

👉 म्यूचुअल फंड में निवेश? लक्ष्य बिना इक्विटी तो पछताना तय!

Portfolio की सफाई का मतलब “सब बेचकर नया शुरू करना” नहीं है

यह सबसे खतरनाक गलतफहमी होगी। Portfolio review के बाद तीन चीजें हो सकती हैं:-

🌱कुछ Funds रखें।

🌱कुछ में नई SIP रोकें।

🌱कुछ investments से निकलने पर विचार करें।

और कभी-कभी निष्कर्ष यह भी हो सकता है कि  “सब ठीक है, कुछ करने की जरूरत नहीं।”

हाँ!, Investment में कुछ न करना भी एक फैसला हो सकता है। हर Review का परिणाम Buy या Sell होना जरूरी नहीं।

सबसे बड़ी Portfolio Cleaning Mistake

Mutual Fund Portfolio Cleaning और Rebalancing में अंतर
अच्छा Portfolio वह नहीं जिसमें सबसे कम Funds हों, बल्कि वह है जिसमें हर Fund की वजह साफ हो।

सिर्फ पिछले Return देखकर सफाई करना। आज जो Fund सबसे ऊपर है, जरूरी नहीं अगले साल भी वही हो। और आज जो थोड़ा पीछे है, जरूरी नहीं हमेशा खराब रहे।

अगर आप हर साल winner के पीछे भागेंगे तो Portfolio की दिशा बदलती रहेगी। आपका Goal वहीं खड़ा होकर पूछता रहेगा कि ... 

“मुझे भी कभी पूरा करोगे या सिर्फ Fund बदलते रहोगे?” 😂

तो Portfolio की सफाई कब करें?

इन परिस्थितियों में Review करने की जरूर सोचें जब...

🌱आपके Financial Goals बदल गए हों

🌱Risk लेने की क्षमता बदली हो

🌱Portfolio बहुत जटिल हो गया हो

🌱कई Funds का काम एक जैसा हो गया हो

🌱किसी Fund की strategy आपके उद्देश्य से मेल न खाती हो

🌱Asset allocation काफी बिगड़ गया हो

🌱आपका निवेश अब आपकी financial plan से मेल नहीं खा रहा हो

लेकिन सिर्फ इसलिए नहीं कि “इस महीने NAV लाल है।”

👉 NAV क्या है और कैसे मिलता है?

निष्कर्ष: 

Portfolio में जगह बनाइए, सिर्फ Funds नहीं

Mutual Fund Portfolio कोई ऐसी अलमारी नहीं है जिसमें हर नया Fund देखकर कहा जाए कि 

“इसे भी रख लेते हैं, कभी तो काम आएगा।” 😄

हर Fund के पास आपके Portfolio में आने की कोई वजह होनी चाहिए।

समय के साथ Goals बदल सकते हैं, Risk Profile बदल सकता है और Portfolio की जरूरतें भी बदल सकती हैं।

इसलिए कभी-कभी नया निवेश करने से पहले पुराने निवेश की समीक्षा करना ज्यादा जरूरी होता है।

याद रखिए की अच्छा Portfolio वह नहीं जिसमें सबसे ज्यादा Mutual Funds हों।

अच्छा Portfolio वह है जिसे आप समझते हैं और जिसमें हर निवेश की अपनी स्पष्ट भूमिका है।

और अगर Portfolio की सफाई के बाद भी आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा Fund क्यों रखा है...

तो समस्या शायद Funds में कम और आपकी खरीदारी की आदत में ज्यादा है। 😄

🔎 अगले पोस्ट की झलक

Mutual Fund से बोर हो गए हैं? अब पैसा कहाँ लगाएं? 😄

हर जगह Mutual Fund ही Mutual Fund देखकर मन कहता है...

“भाई, कुछ नया भी तो बताओ!”

लेकिन Wealth Creation के लिए क्या सिर्फ Mutual Fund ही रास्ता है?

Shares, Gold, Real Estate, Bonds या अपना Business, किसमें कितना Risk और कितना दम?

अगले पोस्ट में Mutual Fund के बाहर Wealth Creation की दुनिया को थोड़ा करीब से देखेंगे। 

📚 संबंधित लेख... 

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय लेख

पैसे को मैनेज करना कैसे सीखें?

40+ के बाद निवेश और बचत कैसे शुरू करें? SIP, FD, Emergency Fund

इक्विटी म्यूचुअल फंड: 7 बातें सीख लो, नहीं तो पैसा कहेगा 'टाटा बाय बाय'

पैसे का खेल: बचाओ, बढ़ाओ और हंसते-हंसते सीखो! 💸😎

Asset Allocation क्या है: अमीर लोग पैसे को कैसे बाँटते हैं?