क्या म्यूचुअल फंड फ्रॉड है? पूरी सच्चाई जानें
आपका पैसा Mutual Fund में जाकर करता क्या है? सच जानकर हैरान रह जाएंगे! भूमिका - म्यूचुअल फंड फ्रॉड है? या सबसे बड़ा भ्रम कल शाम की बात है। चाय की दुकान पर देश की अर्थव्यवस्था, क्रिकेट टीम की सिलेक्शन और पड़ोसी की नई कार — तीनों पर गहन चर्चा चल रही थी। तभी मेरे एक मित्र ने चाय का कप रखते हुए वित्तीय ब्रह्मज्ञान दिया — “भाई, ये म्यूचुअल फंड-वंड सब फ्रॉड है… पैसा रखना है तो सिर्फ सरकारी बैंक की FD में रखो। सुरक्षित भी और टेंशन भी नहीं।” उनकी आवाज़ में वही आत्मविश्वास था जो अक्सर व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने के बाद आता है 😄 काफी देर तर्क कुतर्क चलते रहे, अन्य बैठे लोगों के मनोविज्ञान को समझने की कोशिश करता रहा और अंत में मैंने जो निष्कर्ष निकाला वहीं से शुरू हुई ये पोस्ट… Mutual fund सच में धोखा है या सिर्फ एक बड़ा भ्रम? भ्रम पैदा कैसे होता है? निवेश का ज्ञान कहां से आता है? हमारे देश में निवेश का ज्ञान दो जगह से आता है 💥 रिश्तेदारों की सलाह से 💥 व्हाट्सएप forward से और दोनों की खासियत ये है कि आंकड़े कम, अत्मविश्वास ज्यादा होता है। किसी ने 2008 का crash देखा होता है,...