संदेश

क्या म्यूचुअल फंड फ्रॉड है? पूरी सच्चाई जानें

चित्र
आपका पैसा Mutual Fund में जाकर करता क्या है? सच जानकर हैरान रह जाएंगे! भूमिका - म्यूचुअल फंड फ्रॉड है? या सबसे बड़ा भ्रम कल शाम की बात है। चाय की दुकान पर देश की अर्थव्यवस्था, क्रिकेट टीम की सिलेक्शन और पड़ोसी की नई कार — तीनों पर गहन चर्चा चल रही थी। तभी मेरे एक मित्र ने चाय का कप रखते हुए वित्तीय ब्रह्मज्ञान दिया — “भाई, ये म्यूचुअल फंड-वंड सब फ्रॉड है… पैसा रखना है तो सिर्फ सरकारी बैंक की FD में रखो। सुरक्षित भी और टेंशन भी नहीं।” उनकी आवाज़ में वही आत्मविश्वास था जो अक्सर व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने के बाद आता है 😄 काफी देर तर्क कुतर्क चलते रहे, अन्य बैठे लोगों के मनोविज्ञान को समझने की कोशिश करता रहा और अंत में मैंने जो निष्कर्ष निकाला वहीं से शुरू हुई ये पोस्ट… Mutual fund सच में धोखा है या सिर्फ एक बड़ा भ्रम? भ्रम पैदा कैसे होता है? निवेश का ज्ञान कहां से आता है? हमारे देश में निवेश का ज्ञान दो जगह से आता है 💥 रिश्तेदारों की सलाह से  💥 व्हाट्सएप forward से  और दोनों की खासियत ये है कि आंकड़े कम, अत्मविश्वास ज्यादा होता है। किसी ने 2008 का crash देखा होता है,...

F&O Trading क्या है? फायदे, जोखिम और सच्चाई

चित्र
“F&O trading में सही decision लेने के लिए real-time data और charts बेहद जरूरी होते हैं।”   भूमिका 📖 “F&O का मायाजाल! मन ललचाए तो क्या किया जाए…” सच बताओ… “ जल्दी पैसा ” शब्द सुनते ही दिमाग में एक चमक तो आती ही है 😄 और यही चमक इंसान को F&O तक खींच लाती है। लेकिन  यहाँ “जल्दी पैसा” जितनी तेजी से आता है,  उससे कई गुना तेजी से जाता भी है। इस लेख में हम आसान भाषा में समझेंगे कि F&O क्या है, Futures और Options कैसे काम करते हैं और इसमें लोग नुकसान क्यों करते हैं। और अगर आप सोच रहे हैं कि F&O Trading से जल्दी पैसा कमाया जा सकता है, तो इस लेख को पूरा पढ़ना आपके लिए जरूरी भी है। क्योंकि अगर आप बिना समझे F&O में कूद रहे हैं, तो यह लेख आपके पैसे बचा सकता है। निवेश शुरू करने से पहले अपना मासिक बजट जरूर बनाएं मासिक बजट कैसे बनाएं? 50/30/20 रूल के साथ F&O क्या है — परिभाषा और परिचय  F&O trading मौका है या एक खतरनाक जाल? F&O का full form Futures and Options है। F&O यानी Futures और Options, लेकिन इसको रटने से कुछ नहीं होगा। इसे समझना जरूरी ह...

Intraday Trading क्या है? फायदे, नुकसान और सही तरीका

चित्र
Intraday Trading क्या है? तेज़ कमाई का सपना या तेज़ नुकसान का जाल Intraday trading क्या है और इसमें एक दिन में ट्रेड कैसे होता है? अगर आपने कभी शेयर बाजार की दुनिया में कदम रखा है तो  किसी न किसी ने जरूर कहा होगा। “भाई Intraday करो… रोज़ पैसा बनता है।” यह वही सलाह है जो अक्सर वही लोग देते हैं जिनकी कल ही पूँजी आधी हुई होती है।😭 Intraday Trading सुनने में बड़ी शानदार लगती है। सुबह बाजार खुला, आपने शेयर खरीदा, दोपहर तक बेच दिया, और शाम को दोस्तों के सामने चाय के साथ घोषणा करते हैं। “आज मार्केट से जबर्दस्त मुनाफा निकाला है।” लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग होती है। क्योंकि Intraday Trading शेयर बाजार का वही हिस्सा है जहाँ लोग पैसा कमाने से ज्यादा जल्दी पैसा खोना सीखते हैं। इस लेख में हम समझेंगे 💐 Intraday Trading क्या है 💐 यह कैसे काम करती है 💐 broker 5× पैसा क्यों देता है 💐 3:30 pm का नियम क्या है 💐 और क्यों कई लोग इसमें जल्दी फँस जाते हैं। Intraday Trading क्या है? Intraday Trading का मतलब है एक ही दिन में शेयर खरीदना और उसी दिन बेच देना। सीधा सीधा बोलूं तो - ⚡सुबह खरीदा ⚡दोपहर में बेच...

शेयर बाजार क्या है और कैसे काम करता है? आसान गाइड

चित्र
क्या आप शेयर बाज़ार से डरते हैं? शेयर बाजार क्या है और इसमें लोग पैसा कैसे लगाते हैं? तो आइए, डर को दूर करने का समय आ गया है! क्या आपको भी शेयर बाज़ार सुनते ही दिल बैठ जाता है? कहीं नुकसान न हो जाए? कहीं पैसा डूब न जाए? या फिर कहीं यह “जुआ” न निकल आए? या आपको भी लगता है कि शेयर बाज़ार में पैर रखते ही पैसा आधा हो जाएगा? या आपका मन भी निवेश करना चाहता है, पर डर बीच में खड़ा होकर बोल देता है— “अरे नहीं भैया, हमसे न हो पाएगा!” अगर ऐसा होता है तो चिंता मत करें — पूरे भारत के 80% लोग बिल्कुल यही सोचते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि डर केवल जानकारी की कमी से पैदा होता है। जैसे डॉक्टर को देखकर सिर्फ वही डरते हैं जिन्हें मालूम नहीं कि इंजेक्शन क्यों लगाया जा रहा है… वैसे ही शेयर बाज़ार से भी वही डरते हैं जो इसे समझते नहीं। आज हम इस मिथक को तोड़ेंगे। आज “डर” को पकड़कर समझाएंगे कि — “ भाई, तू पहले घाटे का कारण था… अब तू मेरे फायदे का माध्यम बन जा!" अगर आप जानना चाहते हैं कि शेयर बाजार क्या है, यह कैसे काम करता है और इसमें निवेश कैसे शुरू करें, तो यह लेख आपके लिए है। तो चलिए… गहरी सांस लीजिए… ...

Emergency Fund कैसे बनाएं? Complete Guide in Hindi

चित्र
 क्या आपके बजट में आपातकालीन फंड है? अचानक खर्च आ जाए तो पैसे कहाँ से आएंगे?  “Emergency” शब्द सुनते ही दिल क्यों धड़कता है? अगर आपके मोबाइल की स्क्रीन टूट जाए, नौकरी अचानक चली जाए, घर में मेडिकल इमरजेंसी आ जाए या स्कूटर बीच रास्ते दम तोड़ दे — तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या होती है? 👉 “भाई, किसी से उधार मिल जाएगा क्या?” 👉 “क्रेडिट कार्ड है ना… बाद में देखेंगे।” 👉 “FD तोड़ दूँ क्या?” 👉 "ऐन टाइम पर ही पैसा क्यों खत्म हो जाता है?"  अगर ये सभी बातें आपके दिमाग में आती हैं! — तो बधाई हो 🎉 आपके Emergency Fund ने अभी जन्म ही नहीं लिया है। हम बजट बनाते समय Netflix, Swiggy, EMI और SIP का कॉलम बना लेते हैं, लेकिन “मुसीबत के समय का पैसा” — ये हमेशा देखेंगे , सोचेंगे या अगले महीने से पक्का करूंगा वाले मोड में रहता है। और फिर जब असली मुसीबत आती है तो हमारा बजट कहता है — “मैं तो सिर्फ तुम्हारी सोच में था, असली जिंदगी में तुमने इसका कोई प्रावधान ही नहीं किया तो मैं कहां से दूं।” ये समस्या सिर्फ आपकी नहीं है भारत में 80% से अधिक लोगों के द्वारा इमर्जेंसी फंड बनाया ही नहीं जाता और बा...